Coronavirus: मसूरी के बोर्डिंग स्कूलों के पांच छात्र संदिग्ध, पांचों विदेश से लौटे; अस्पताल में भर्ती

मसूरी के अलग-अलग बोर्डिंग स्कूलों के पांच बच्चों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इन्हें दून के कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Publish:Thu, 19 Mar 2020 08:56 AM (IST) Updated:Thu, 19 Mar 2020 08:56 AM (IST)
Coronavirus: मसूरी के बोर्डिंग स्कूलों के पांच छात्र संदिग्ध, पांचों विदेश से लौटे; अस्पताल में भर्ती
Coronavirus: मसूरी के बोर्डिंग स्कूलों के पांच छात्र संदिग्ध, पांचों विदेश से लौटे; अस्पताल में भर्ती

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में कोरोना संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मैदान ही नहीं, बल्कि अब पहाड़ी जिलों में भी अब विदेश से लौटे कई संदिग्ध मरीज सामने आने लगे हैं। मसूरी के अलग-अलग बोर्डिंग स्कूलों के पांच बच्चों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इन्हें दून के कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से दो बच्चे जर्मनी, एक इटली, एक थाईलैंड व एक दुबई से लौटा है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 16 नए मरीजों के सैंपल जांच को भेजे हैं।

बता दें, मसूरी में कई नामचीन बोर्डिंग स्कूल हैं। जहां देश-विदेश के छात्र पढ़ते हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग बोर्डिंग स्कूलों के पांच बच्चों को मसूरी के अस्पताल में दिखाया गया था। कोरोना के लक्षण मिलने पर इन्हें 108 की मदद से कोरोनेशन भेज दिया गया। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि बच्चों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है। इनमें लक्षण हैं, पर असल स्थिति जांच में ही स्पष्ट होगी।

उधर, जनपद उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के एक युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एम्स ऋषिकेश रेफर किया है। वह तीन दिन पहले ही केन्या से लौटा है। जबकि जनपद पौड़ी के एकेश्वर ब्लॉक के दुबई से लौटे एक युवक व रामनगर में सीरिया से लौटे युवक को निगरानी में रखा गया है। 

रामनगर में ही सऊदी अरब से लौटे चार लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं, काशीपुर में दुबई से लौटे एक युवक का सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लिया है। बताया गया कि दुबई से लौटे पछवादून के एक मदरसा प्रबंधक व केरल से गंगोलीहाट पहुंचे पांच युवकों ने भी बुधवार को अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। 

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती के अनुसार, राज्य से अभी तक 67 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनमें 44 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक केस पॉजीटिव पाया गया है। जबकि 22 और नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। 

यूएई से आए युवक की रिपोर्ट नेगेटिव

सिविल अस्पताल रुड़की के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती यूएई से आए युवक की जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला है। युवक को सामान्य खांसी-जुकाम हुआ था। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। फिलहाल युवक को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि 23 मार्च तक उसे घर में ही रहने को कहा गया है। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में निजी अस्पतालों का होगा अधिग्रहण, मरीजों का खर्च उठाएगी सरकार

रामपुर निवासी एक युवक आठ मार्च को यूएई से भारत आया था। 16 मार्च को युवक को बुखार और गले में खराश आदि की शिकायत हुई थी। जिसके चलते युवक अस्पताल पहुंचा। अस्पताल प्रशासन ने युवक को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। हरिद्वार अस्पताल के लिए रेफर करने पर वह चकमा देकर फरार हो गया था। बाद में युवक को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने उसके घर से पकड़ लिया था। तब से युवक सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था।

यह भी पढ़ें: coronavirus: उत्तराखंड में सरकारी-निजी कर्मचारी घर से करेंगे काम, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश 

chat bot
आपका साथी