गंगा का जलस्तर बढ़ने से दो विदेशी पर्यटक सहित पांच लोग टापू में फंसे

ऋषिकेश में अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से पांच लोग टापू में फंस गए। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पांचों को सुरक्षित निकाल लिया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 10:30 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 10:30 AM (IST)
गंगा का जलस्तर बढ़ने से दो विदेशी पर्यटक सहित पांच लोग टापू में फंसे
गंगा का जलस्तर बढ़ने से दो विदेशी पर्यटक सहित पांच लोग टापू में फंसे

ऋषिकेश, जेएनएन। अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से पांच लोग टापू में फंस गए। इनमें दो विदेशी भी शामिल थे। ये सभी गंगा तट पर धूप का आनंद ले रहे थे। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पांचों को सुरक्षित निकाल लिया।

घटना रविवार दोपहर की है। ऋषिकेश के नीलकंठ तिराहे के पास नीम बीच पर पांच लोग गुनगुनी धूप का लुत्फ ले रहे थे। इनमें कुछ संगीत सुनने में तल्लीन थे। गंगानगर ऋषिकेश के रहने वाले विकास शर्मा ने बताया कि जब वे लोग वहां पर पहुंचे तो सबकुछ ठीक था। वहां पर यूक्रेन और फ्रांस के एक-एक पर्यटक भी मौसम का आनंद ले रहे थे। अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया और उन्हें पता ही नहीं चला। जब तक कुछ समझ आया वे पानी में घिर चुके थे। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लक्ष्मणझूला के थानाध्यक्ष राकेश कठैत ने बताया कि हालात को देखते हुए जल पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद रस्सियों की सहायता से पांचों को बाहर निकाला।

चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज करते हैं पर्यटक

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड प्रत्येक दिन टिहरी बांध से पानी छोड़ता है, जिससे डाउन स्ट्रीम में गंगा के जलस्तर में दो मीटर तक वृद्धि हो जाती है। टीएचडीसी ने जगह-जगह इसके लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाये हैं। इसके अलावा मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला पुलिस ने भी गंगा तट पर जगह-जगह गंगा के जलस्तर में होने वाली वृद्धि को लेकर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं। मगर, बावजूद इसके यहां आने वाले पर्यटक इन चेतावनी संकेतों को नजर अंदाज करते हैं और मुसीबत में फंस जाते हैं।

यह भी पढ़ें: गंगा के टापू पर फंसे तीन लोग, पुलिस ने सुरक्षित निकाला Dehradun News

गंगा के टापू पर फंसे तीन लोग, पुलिस ने सुरक्षित निकाला 

हरिपुरकलां में गीता कुटीर घाट के पास गंगा पार गए तीन लोग टापू में फंस गए। पुलिस ने करीब दो घंटे घंटे की मशक्कत कर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। गीता कुटीर घाट के पास तीन लोग गंगा पार कर टापू की ओर चले गए। इस बीच गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। तीनों ने नदी पार करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं घाट के दूसरे छोर पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी के नेतृत्व में चले रेस्क्यू में हरिपुरकलां के चौकी प्रभारी ताजवर सिंह नेगी, जल पुलिस के जवानों के साथ तीनों लोगों तक पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तरकाशी के जंगल में बर्फ में फंसे आइटीआइ के सात छात्र, एक की मौत

chat bot
आपका साथी