कई पुरुषों को बनाया महिला, फर्जी वोट डले

नगर निगम देहरादून में वोटर लिस्ट में पुरुष को महिला और महिलाओं को पुरुष दर्शा दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 03:01 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 03:01 AM (IST)
कई पुरुषों को बनाया महिला, फर्जी वोट डले
कई पुरुषों को बनाया महिला, फर्जी वोट डले

जागरण संवाददाता, देहरादून: नगर निगम देहरादून में वोटर लिस्ट में पुरुष को महिला और महिला को पुरुष बनाया गया। इसी का फायदा फर्जी वोटरों ने भी खूब उठाया। रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में गृह विभाग के अफसर का वोट गलत होने के बावजूद किसी ने फर्जी तरीके से डाल दिया। इसी तरह चंद्रबनी, रायपुर आदि में भी फर्जी वोट डालने की शिकायतें आई।

गृह विभाग में सेक्शन अफसर अरविंद दिवाकर का नाम सुमन बिष्ट और पिता का नाम आरएस दिवाकर दर्ज था। इस नाम के बाद अरविंद की पत्नी पुष्पा का नाम दर्ज था। जब अरविंद दिवाकर वोट देने पहुंचे तो उनका गलत नाम दर्ज होने के बावजूद किसी ने वोट डाल दिया। पीठासीन से लेकर मतदान अधिकारी से शिकायत की गई तो वह हाथ खड़े कर गए। उन्होंने कहा कि जब उम्र, पिता का नाम और उनके नाम से नीचे पत्नी का नाम दर्ज था तो उनका नाम कैसे गलत हो गया और किसने फर्जी डाला। इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए। इसी तरह करुणानंद ऐकेडमी भूत्तोवाला के वार्ड 91 में मधुरी का वोट किसी ने पहले ही डाल दिया। मधुरी को यहां करीब दो घंटे बिठाने के बाद चैलेंज वोट दिलाया गया। आमवाला तरल्ला में सुधीर कुमार भटनागर का वोट भी किसी दूसरे ने दे दिया। इसी तरह रायपुर, निरंजनपुर मंडी, कांवली गांव आदि में भी वोटरों के नाम गलत और फर्जी वोट डाले गए। फर्जी और गलत नाम प्रकाशित होने के संबंध में जो भी शिकायत मिलेगी, उसकी जांच कराई जाएगी। वोटर लिस्ट में नाम गलत प्रकाशित होने के बाद दूसरों के द्वारा वोट डालना गलत है।

बीर सिंह बुदियाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

chat bot
आपका साथी