जानिए आपके शहर में तीन मार्च को क्या कुछ है खास, हर छोटी-बड़ी खबर पर रखें नजर

Events In Dehradun Today 3 March आपके शहर देहरादून में हर दिन की तरह ही तीन मार्च को भी कई तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। सबसे पहले बात करते हैं उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की। विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 10:05 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 10:05 AM (IST)
जानिए आपके शहर में तीन मार्च को क्या कुछ है खास, हर छोटी-बड़ी खबर पर रखें नजर
जानिए आपके शहर में तीन मार्च को क्या कुछ है खास, हर छोटी-बड़ी खबर पर रखें नजर

जागरण टीम, देहरादून। Events In Dehradun Today 3 March आपके शहर देहरादून में हर दिन की तरह ही तीन मार्च को भी कई तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। सबसे पहले बात करते हैं उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की। विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग के मिनस्टीरियल कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रहेगी। मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसार्ट में अंतरराष्‍ट्रीय योग महोत्‍सव मनाया जा रहा है। इसके अलावा विकासनगर में कोविड नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। 

देहरादून में खास 

-महिला और बाल विकास विभाग के मिनस्टीरियल कर्मचारियों की हड़ताल का छठा दिन, विभाग में सुबह 10 बजे से। 

-एससीईआरटी की ओर से संस्कृत विषय पर कार्यशाला सभागार में सुबह 10 बजे से। 

-कांग्रेस भवन में महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन की बैठक, दोपहर 12 बजे से। 

-आर्यन क्षेत्री क्रिकेट मैदान पर टी- 20 क्रिकेट प्रतियोगिता, सुबह दस बजे से। 

-एससीईआरटी शिक्षकों का प्रशिक्षण। 

ऋषिकेश में खास 

-मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसार्ट में अंतरराष्‍ट्रीय योग महोत्‍सव का तीसरा दिन।  

विकासनगर में खास 

-कोविड नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान। 

हरिद्वार में खास 

-कुंभ की पहली पेशवाई के तौर पर श्रीपंचायती अखाड़ा निरंजनी की पेशवाई को एसएमजेएन कॉलेज से वैदिक मंत्रोचारण के बीच रवाना करेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। 

-मुख्यमंत्री निरंजनी अखाड़े में संतों के साथ करेंगे विचार-विमर्श। 

-मुख्यमंत्री का कुंभ मेला स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कार्यक्रम। 

-आइजी कुंभ मेला की शाम को पेशवाई सुरक्षा संबंधी बैठक। 

-बैरागी अखाड़े मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सौंपेंगे ज्ञापन। 

-मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस व आप का प्रदर्शन। 

गढवाल में खास 

कोटद्वार: दोपहर दो बजे कोटद्वार से पहली बार दिल्‍ली के लिए रवाना होगी सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस। 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Coronavirus News Update: उत्‍तराखंड में मजबूत हो रहा 'सुरक्षा घेरा', कोरोना के मामले भी घटे

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी