बीटल्स बैंड ने किया मां गंगा की मूर्ति का जलाभिषेक

गंगा सुरक्षा और पर्यावरण सेवा समिति ने बीटल्स बैंड का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बैंड के सदस्यों को गंगाजल भेंट किया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 06 Mar 2018 07:49 PM (IST) Updated:Tue, 06 Mar 2018 07:49 PM (IST)
बीटल्स बैंड ने किया मां गंगा की मूर्ति का जलाभिषेक
बीटल्स बैंड ने किया मां गंगा की मूर्ति का जलाभिषेक

ऋषिकेश, [जेएनएन]: बीटल्स ट्रिब्यूट बैंड के द फैब फोर सदस्यों का गंगा सुरक्षा और पर्यावरण सेवा समिति द्वारा स्वागत किया गया। समिति ने ग्रुप के सदस्यों को गंगाजल और रुद्राक्ष की माला भेंट की। 

मुनिकीरेती स्थित वसुंधरा पैलेस में गंगा सुरक्षा और पर्यावरण सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दर्शन महाविद्यालय के 21 ऋषिकुमारों के वेदों-मंत्रों के बीच ग्रुप के सदस्यों ने मां गंगा की मूर्ति का जलाभिषेक किया। समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल ने कहा कि बीटल्स ग्रुप आज भी महर्षि महेश योगी की परंपराओं को आगे बढ़ा रहा है, जो समाज में गुरु और शिष्य की परंपरा का एक उदाहरण है।

स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर पं. रवि शास्त्री ने कहा कि बीटल्स ग्रुप द्वारा मां गंगा की मूर्ति का जलाभिषेक युवा पीढ़ी के लिए एक अच्छी पहल है। बीटल्स ग्रुप के जोसेफ एडवर्ड ने कहा कि आज भारत में आकर हम बैंड के माध्यम से लोगों को गंगा के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल, गढ़वाल विकास निगम के प्रबंधक एमएस रांगड़, मनोज रांगड़, सपना शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, विजय प्रसाद मैठाणी, अमित गुसांई, गौरव मैठाणी, तनुज गुप्ता, सौरभ व कमलेश आदि मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव: चौरासी कुटी में 24 साल बाद गूंजी ओम की ध्वनि

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में पांच दशक बाद गूंजे बीटल्स के गीत

यह भी पढ़ें: पांच दशक बाद ऋषिकेश पहुंचीं बीटल्स की प्रेरणा प्रूडेंस फेरौबूंस

chat bot
आपका साथी