स्वर्गाश्रम-जौंक निकाय में मतदान आज

ऋषिकेश: नगर पंचायत जौंक-स्वर्गाश्रम के वार्ड संख्या दो में बुधवार को होने वाले उप चुनाव के लिए तैयार

By Edited By: Publish:Tue, 18 Nov 2014 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 18 Nov 2014 10:57 PM (IST)
स्वर्गाश्रम-जौंक 
निकाय में मतदान आज

ऋषिकेश: नगर पंचायत जौंक-स्वर्गाश्रम के वार्ड संख्या दो में बुधवार को होने वाले उप चुनाव के लिए तैयारियां पूर्ण कर दी गई हैं। ईवीएम के जरिये हो रहे मतदान में एक पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

बुधवार को प्रात: आठ बजे से शाम पांच बजे तक राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला में वार्ड संख्या दो के लिए उप चुनाव होंगे। यह सीट सभासद रणवीर नेगी के निधन के बाद रिक्त हो गई थी। इस सीट पर अब दिवंगत सभासद के भाई महावीर सिंह नेगी व नवीन राणा चुनाव मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी व तहसीलदार यमकेश्वर सुभाष चंद्र ध्यानी ने बताया कि निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर दी गई हैं। वार्ड के कुल नौ सौ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 359 महिलाएं व 541 पुरुष मतदाता हैं। निर्वाचन के बाद गुरुवार 20 नवंबर को यहीं मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी