निकाय चुनाव में बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकार: बहुगुणा

जैसे जैसे पालिका चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, भाजपा प्रत्याशियों व संगठन ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 09:48 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 09:48 PM (IST)
निकाय चुनाव में बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकार: बहुगुणा
निकाय चुनाव में बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकार: बहुगुणा

जागरण संवाददाता, विकासनगर: जैसे जैसे पालिका चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, भाजपा प्रत्याशियों व संगठन ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने विकासनगर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी शांति जुंवाठा व हरबर्टपुर पालिका के अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी नीरु देवी के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार हैं, ऐसे में निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का काम करें। ऐसा करने से विकास कार्यों में तेजी आएगी, पालिका क्षेत्र की समस्याएं जल्दी हल होंगी। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं उज्जवला गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना, जनधन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता आदि योजनाएं चलाकर आम जन को सीधा लाभ पहुंचाया है। पूर्व विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि प्रदेश का विकास करने में भाजपा ही सक्षम है, सबने कांग्रेस का भ्रष्ट्राचारयुक्त शासन देखा है, जबकि प्रदेश सरकार हर वर्ग का पूरा ख्याल रख रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, सभासद पद प्रत्याशी कमल मित्तल, जिला पंचायत सदस्य सूरत ¨सह, वीरेंद्र बोबी, राजकुमारी फरासी, मंजू नेगी आदि मौजूद रहे। उधर, हरबर्टपुर में अध्यक्ष पद की पार्टी प्रत्याशी नीरु देवी के समर्थन में पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा मोदी सरकार के कारण हर वर्ग को जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा है। इस मौके पर रामशरण नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, मेघश्याम शर्मा, ऊषा भटट, विनोद सैनी, रचिता ठाकुर, आशा, सरोज, विक्की, दिनेश कौशिक, प्रमोद चावला, नवीन ठाकुर, दिनेश कुमार राठौर, बलवंत, गुरप्रीत हैप्पी, नीरज चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी