अंबिका सोनी ने सरकार और संगठन को एकजुट होने की दी नसीहत

उत्‍तराखंड प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी सरकार और संगठन को एकजुट होने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सरकार की खामियों की ओर इशारा करना संगठन का कार्य है।

By sunil negiEdited By: Publish:Fri, 08 Jul 2016 01:50 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jul 2016 01:56 PM (IST)
अंबिका सोनी ने सरकार और संगठन को एकजुट होने की दी नसीहत

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: एक दिनी उत्तराखंड दौरे पर आईं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी सरकार और संगठन को एकजुट होने की नसीहत दे गईं। एका के इसी मंत्र के साथ उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को भी कहा। सरकार और संगठन में मतभेद से इन्कार करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की खामियों की ओर इशारा करना संगठन का कार्य है। पार्टी से ही सरकार बनती है।

राज्यसभा चुनाव के बाद से ही मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बीच बढ़ती दूरियों ने पार्टी की चिंता बढ़ा दी थीं। बीते दिनों ये मुद्दा हाईकमान तक भी पहुंचा था। हालांकि, हाईकमान की ओर से दोनों को ही एकजुट होकर साथ चलने को कहा था। आपदा राहत कार्यों का जायजा लेने को गुरुवार को दून पहुंची प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने पहले संगठन और फिर सरकार की पीठ थपथपाकर मतभेद बढऩे के कयासों पर विराम लगाने की कोशिश की। दून पहुंचकर उन्होंने सरकार और संगठन दोनों के ही कामकाज को सराहकर तालमेल से आगे बढऩे की नसीहत भी दी।

पढ़ें:-सीएम हरीश रावत पर लगाया 71 करोड़ के घपले का आरोप
प्रदेश प्रभारी राजपुर रोड स्थित जिस होटल में ठहरीं, वहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से तकरीबन एक घंटा तक बंद कमरे में गुफ्तगू भी की। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी पीड़ा प्रदेश प्रभारी के सामने रखी। सूत्रों की मानें तो प्रभारी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि संगठन को हाशिये पर नहीं धकेलने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने मतभेदों को भुलाकर अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज करने को कहा।

कांग्रेस पंजाब में चुनावी तैयारी शुरू कर चुकी है। उत्तराखंड में इसे और तेज करने पर जोर दिया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचकर उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लिया। बूथ, बाजार और ग्राम स्तर पर पार्टी इकाइयों का गठन देखकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष किशोर की पीठ थपथपाई। उन्होंने राजीव भवन में पार्टी पदाधिकारियों व आपदा राहत कमेटी के साथ बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की।

पढ़ें:-उत्तराखंड: भंडारी पर रार, घर वापसी से कांग्रेस का इन्कार
बाद में मीडिया से बातचीत में अंबिका सोनी ने कहा कि सरकार में कुछ गलत हो रहा है तो संगठन की जिम्मेदारी उसे संज्ञान में लाने की है। उन्होंने पार्टी से दस नेताओं के जाने के सवाल पर कहा कि इसकी भरपाई हो जाएगी। प्रदेश में कांग्रेस के पास नेताओं की कमी नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग प्रकरण को भी प्लांटेड करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधायकों को खरीदने नहीं, बल्कि रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीडीएफ कांग्रेस के संकट का साथ ही है। पार्टी उसे साथ लेकर चलेगी।
पढ़ें-2017 के चुनाव में पार्टी का नेतृत्व संभालने को तैयार खंडू़ड़ी
अंबिका-हरीश ने छोले कुलचे का लिया स्वाद
राजीव भवन पहुंचकर अंबिका सोनी ने छोले-कुलचे का स्वाद भी लिया। दिल्ली से दून पहुंचने पर राजपुर रोड स्थित होटल में विश्राम करने के बाद प्रदेश प्रभारी राजीव भवन पहुंच गईं। वहां कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने छोले-कुलचे खाने की इच्छा जताई। आनन-फानन पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी इस इच्छा को पूरा किया। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत भी राजीव भवन पहुंच गए। उन्होंने भी छोले-कुलचे का स्वाद लिया।

पढ़ें:-सीएम हरीश रावत ने सुना आपदा पीड़ितों का दुख-दर्द

chat bot
आपका साथी