धाद ने शिक्षा पर केंद्रित नववर्ष कैंलेंडर किया जारी

सामाजिक संस्था धाद की ओर से नववर्ष के पहले दिन वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jan 2020 08:52 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jan 2020 08:52 PM (IST)
धाद ने शिक्षा पर केंद्रित नववर्ष कैंलेंडर किया जारी
धाद ने शिक्षा पर केंद्रित नववर्ष कैंलेंडर किया जारी

जागरण संवाददाता, देहरादून: सामाजिक संस्था धाद की ओर से नववर्ष के पहले दिन वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया। इस बार कैलेंडर को शिक्षा के विकास पर केंद्रित किया गया है।

धाद संस्था के सदस्य गणेश उनियाल, साकेत रावत और विनोद कुमार ने बुधवार को रेसकोर्स स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में कैलेंडर जारी किया। संस्था के सचिव तन्मय कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में सरकारी शिक्षा की स्थिति बेहद चिंताजनक है। गत दो दशकों में पहाड़ों से पलायन में खासी वृद्धि हुई है। जिसके चलते स्कूलों के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है। इसी को देखते हुए धाद ने कैंलेंडर में इस मुद्दे को शामिल किया है। बाल सरोकार एकाश के संयोजक गणेश उनियाल ने बताया कि अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड के सभी लोगों से अपने गांव के स्कूल को बेहतर बनाने के प्रयास की अपील की जाएगी। समाज के सहयोग पर आधारित यह अभियान पिछले दो वर्षो में 350 स्कूलों तक पहुंचा है। इसमें एक व्यक्ति के सहयोग से 100 रुपये के मासिक योगदान से स्कूल में एक किताबों का कोना बनाया जाता है।

शैक्षिक एकाश के अध्यक्ष राजीव पाथरी ने बताया की उत्तराखंड के बाल पर्व फूलदेई की पहल को भी सामने रखा गया है। मार्च के महीने में आयोजित पर्व में बच्चे विभिन्न रचनात्मक विधाओं लेखन, पेंटिंग, थिएटर में प्रतिभाग करते हैं।

धाद के संयुक्त सचिव विकास बहुगुणा ने बताया कि हरेला की पहल धाद ने 2010 में की थी, तब से हर वर्ष विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच इसका आयोजन किया जाता है। धाद के उपाध्यक्ष विजय जुयाल ने बताया कि कि केदारनाथ आपदा के बाद धाद और फ्रेंड्स ऑफ हिमालय ने पुनरुत्थान कार्यक्रम चलाए।

धाद के अध्यश लोकेश नवानी ने कहा की धाद की सक्रियता उम्मीद जगाती है। सामाजिक विश्वसनीयता के साथ समाज को जोड़ते हुए धाद की यात्रा जारी है। इस अवसर पर मीनाक्षी जुयाल, मनीषा ममगाई, प्रीती तोमर, पूनम नैथानी, मंजू काला, कल्पना बहुगुणा, शाति बिंजोला, बबीता वर्मा आदि उपस्थित थे। कविता संग्रह कैलेंडर लॉन्च

धरातल संस्था की ओर से कवि अतुल शर्मा के कविता संग्रह पर आधारित कैलेंडर लॉन्च किया गया। बंजारावाला में आयोजित समारोह में कैलेंडर में छपी कविताओं का पाठ कवि रंजना शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि अतुल शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर यह कैलेंडर प्रकाशित किया गया है। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी रामलाल खंडूरी, प्रदीप कुकरेती, कहानीकार रेखा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी