Dehradun News : पेद दर्द की शिकायत पर लड़की को अस्‍पताल लेकर गए घरवाले तो सामने आया पड़ोसी का घिनौना सच

Dehradun News पीड़िता को पेट दर्द होने पर लेबर रूम में ले जाया गया जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

By Nirmala BohraEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 08:52 AM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 08:52 AM (IST)
Dehradun News : पेद दर्द की शिकायत पर लड़की को अस्‍पताल लेकर गए घरवाले तो सामने आया पड़ोसी का घिनौना सच
Dehradun News : पेट दर्द होने पर लेबर रूम में ले जाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। प्रतीकात्‍मक

जागरण संवाददाता, देहरादून : Dehradun News : पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाई गई नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। पीड़ित से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक पीड़िता के पड़ोस में रहता है और उसके परिवार से उसकी जान-पहचान भी है।

चेकअप किया तो पता चला कि नाबालिग गर्भवती है

शहर कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि क्षेत्र की एक नाबालिग ने पेट में दर्द होने की शिकायत बताई थी, जिसके बाद उसके स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने जब उसका चेकअप किया तो पता चला कि वह गर्भवती है।

पीड़िता को पेट दर्द होने पर लेबर रूम में ले जाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। इसकी सूचना जब शहर कोतवाली पुलिस को मिली तो टीम मौके पर पहुंची।

डरा धमकाकर दुष्‍कर्म कर रहा था पड़ोस का युवक

इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में एक युवक रहता है, जिसका उनके घर आना-जाना लगा रहता था। वह डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बिजनौर से आई किशोरी से दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से आई किशोरी से रुड़की में दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म की घटना का उस समय पता चला जब किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर एक महिला ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में पीड़ित ने अपनी मां को पूरे मामले से अवगत कराया है। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उप्र के बिजनौर निवासी एक महिला ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी (16) मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। इसके चलते वह कई बार कलियर हाजरी के लिए आ चुकी है।

एक अगस्त को वह घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आई। महिला ने बताया कि वह इस समय सिडकुल में रहती है। शनिवार सुबह उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाली महिला ने अपना नाम सोनम निवासी बंदारोड कोतवाली रुड़की बताया।

उसने बताया कि उनकी बेटी को बुखार होने के चलते सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। इसकी जानकारी होने पर महिला सिविल अस्पताल पहुंची तो बेटी ने बताया कि उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। किशोरी ने बताया कि वह जब रुड़की आ रही थी तो रेलवे स्टेशन पर उसके पीछे कुछ युवक लग गए थे। व

ह एक ई-रिक्शा में बैठकर रुड़की आई थी। इसके बाद युवक ने बंदारोड निवासी अपनी एक महिला रिश्तेदार सोनम के यहां उसे छोड़ दिया था। वह कई दिन से सोनम के यहां रह रही थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सोनम के मकान के पास ही रहने वाले युवक सलमान ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर सलमान पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक देंवेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी