Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश में भी शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश में भी शक्ति प्रदर्शन करेगी। 28 दिसंबर को प्रदेश में प्रस्तावित भारत बचाओ संविधान बचाओ? रैली की तैयारी शुरू कर दी गई है।

By Edited By: Publish:Sat, 21 Dec 2019 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 22 Dec 2019 11:10 AM (IST)
Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश में भी शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश में भी शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

देहरादून, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेश में भी शक्ति प्रदर्शन करेगी। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर 28 दिसंबर को प्रदेश में प्रस्तावित 'भारत बचाओ, संविधान बचाओ?' रैली की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शनिवार को जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में वार्ड, ब्लॉक से लेकर हर स्तर पर पार्टी की इकाइयों के पेच कसे। साथ ही उन्हें मुस्तैद किया कि पार्टी आने वाले समय में अब आरपार की लड़ाई के मूड में है।

कांग्रेस ने अब आक्रामक होने की तैयारी कर ली है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तराखंड में भी भाजपा सरकार को निशाने पर लेने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में देहरादून नगर निगम के सौ वार्डों के पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, ब्लॉक अध्यक्षों, सांगठनिक जिलाध्यक्षों की बैठक में पार्टी को सक्रिय करने पर नेताओं ने जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वार्डों और ब्लॉकों समेत निचले स्तर पर गठित इकाइयों के साथ ही पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। 

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने के बाद नए आत्मविश्वास से लबरेज प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर सक्रिय होना पड़ेगा। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के प्रति हाईकमान ने भी कठोर रुख के संकेत दिए हैं। नगर निगम के वार्डों व पार्टी इकाइयों में अपने चहेतों को एडजस्ट करने वाले नेताओं को भी पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय होने की हिदायत दी गई। बैठक में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पछवादून जिलाध्यक्ष संजय किशोर, सूर्यकांत धस्माना, गिरीश पुनेड़ा, गरिमा दसौनी मेहरा समेत कई नेता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी भाजपा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की घोषणा दो-तीन दिन में  

प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा आगामी दो-तीन दिनों में होगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश रविवार को दिल्ली जाकर केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। 

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: अभिनेत्री ऋचा चढ्डा बोलीं, जब तक नोटों पर गांधी हैं तब तक तो बोलने दे

chat bot
आपका साथी