कांग्रेस ने प्रदेश भर में महंगाई व किसान मुद्दों पर किया प्रदर्शन, निकाली पदयात्रा

महंगाई व किसान विरोधी तीन कानूनों के खिलाफ शनिवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल कर केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 04:26 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 11:10 PM (IST)
कांग्रेस ने प्रदेश भर में महंगाई व किसान मुद्दों पर किया प्रदर्शन, निकाली पदयात्रा
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली।

जागरण संवाददाता, देहरादून : महंगाई व किसान विरोधी तीन कानूनों के खिलाफ शनिवार को  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल कर केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राजधानी देहरादून में पदयात्रा का नेतृत्व करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश सड़कों पर उतरे। देहरादून में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित हुए जहां पार्टी अध्यक्ष ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार व राज्य पर जोरदार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने पदयात्रा  कांग्रेस मुख्यालय सेक्वालिटी चौक, घण्टाघर, दर्शन लाल चौक से वापस राजपुर रोड होते हुए कांग्रेस मुख्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले सात वर्षों में पेट्रोलियम पदार्थों में दाम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष पेट्रोल डीजल में केंद्र और राज्य सरकार दाम बढ़ा रही है। रसोई गैस में यूपीए सरकार के समय से तीन गुना दाम पर अब गैस मिल रही है।  अनाज, सब्ज़ियां, खाने का तेल, चीनी सब कुछ आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि आम आदमी आज महंगाई से परेशान है।

यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने देहरादून में किया प्रदर्शन

प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल,पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत, उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला,पूर्व विधायक राजकुमार,पूर्व विधायक डॉ जीत राम, महामंत्री ताहिर अली, शिल्पी अरोड़ा, गरिमा दसौनी, मंजू त्रिपाठी, परिणीता बडोनी, लाल चंद शर्मा, संजय किशोर, अकील अहमद, अशोक वर्मा, अर्जुन सोनकर, अर्जुन कुमार, नवीन पयाल, सीता राम नौटियाल, देवेंदर बुटोला, ललित भद्री, महेश जोशी, आदर्श सूद, राजेश चमोली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ, बोले- एक स्थान पर मिलेगी देश-दुनिया की जानकारी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी