कांग्रेस का पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुरू हुए आंदोलन के लगातार तीसरे सप्ताह आज सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 01:40 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 01:40 PM (IST)
कांग्रेस का पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन
कांग्रेस का पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून, जेएनएन। पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुरू हुए आंदोलन के लगातार तीसरे सप्ताह आज सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शन किया। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तरकाशी में प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जबकी राजधानी देहरादून में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल की महंगाई की लिखी तख्तियों व बैनर लेकर ईसी रोड स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया व पेट्रोल डीजल भरवाने वाले उपभोक्ताओं को पर्चे वितरित किए। जिनमें यूपीए कार्यकाल में व मोदी सरकार के छह साल के कार्यकाल में कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें व पेट्रोल डीजल के तुलनात्मक कीमतों के उल्लेख कर यह साबित किया गया कि मोदी सरकार के छह साल के कार्यकाल में जनता की जेब से पंद्रह लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की लूट की गई।प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष अंजू बाली, प्रदेश सचिव मंजू तोमर, प्रदेश सचिव परिणीता, प्रदेश सचिव मंजू त्रिपाठी, राजेश चमोली, पूर्व पार्षद ललित भद्री, महेश जोशी, आदर्श सूद, निहाल सिंह, अभिषेक तिवारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: स्कैप चैनल के जरिये उत्तराखंड की सियासत में उफान, आरोप-प्रत्यारोप जारी

यह भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर यूथ कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार को लिया आड़े हाथ

chat bot
आपका साथी