किसान विरोधी मानसिकता का जवाब हस्ताक्षर कर देगी जनता : प्रीतम सिंह

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए किसान कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुक्रवार से शुरुआत कर दी है। राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ङ्क्षसह ने किसान कानूनों के विरोध में हस्ताक्षर किए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 01:19 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 01:19 PM (IST)
किसान विरोधी मानसिकता का जवाब हस्ताक्षर कर देगी जनता : प्रीतम सिंह
कांग्रेस भवन में किसान बिल के विरोध में हस्ताक्षर अभियान को शुरू करते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह।

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए किसान कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुक्रवार से शुरुआत कर दी है। राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ङ्क्षसह ने किसान कानूनों के विरोध में हस्ताक्षर किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसान कानूनों के खिलाफ अधिक से अधिक व्यक्तियों के हस्ताक्षर करवाने का आवाह्न किया। 

उन्होंंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की किसान विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश पूरे देश में हो गया है। आज देश के 65 करोड़ किसान सरकार के की ओर से बनाए गए इन कानूनों के खिलाफ है। देशभर में इनका विरोध हो रहा है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ किसानों के साथ खड़ी है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह अच्छा संयोग है कि देश में जय जवान जय किसान का नारा देने वाले महान नेता पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस इस हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से कांग्रेस यह पुरजोर मांग करेगी कि या तो वे केंद्र सरकार को इन काले कानूनों को रद करने के निर्देश दें या फिर केंद्र सरकार एक नया कानून लाकर यह सुनिश्चित करे कि देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अनाज व सब्जी मंडियां खत्म नहीं होनी चाहिए। इसका भी कानूनी प्रविधान किया जाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Hathras Case: राहुल प्रियंका गांधी सेना ने फूंका योगी सरकार का पुतला

इस अवसर पर पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, आयरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शाह, ताहिर अली, सूरत सिंह नेगी, गरिमा दसौनी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, शांति रावत, ललित भद्री, राजेश चमोली, महेश जोशी, आदर्श सूद, सावित्री थापा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रपत्र में हस्ताक्षर किए। 

यह भी पढ़ें: Hathras Case: राहुल और प्रियंका गांधी को यूपी बॉर्डर पर रोकने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित, मोदी-योगी का फूंका पुतला 

chat bot
आपका साथी