कांग्रेसी नेता ने की डॉक्टर से अभद्रता, गिरफ्तारी होने तक कार्य बहिष्कार

हल्द्वानी बेस अस्पताल में डॉक्टर से हुर्इ अभद्रता को लेकर डाक्टरों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

By raksha.panthariEdited By: Publish:Tue, 19 Sep 2017 04:17 PM (IST) Updated:Tue, 19 Sep 2017 08:50 PM (IST)
कांग्रेसी नेता ने की डॉक्टर से अभद्रता, गिरफ्तारी होने तक कार्य बहिष्कार
कांग्रेसी नेता ने की डॉक्टर से अभद्रता, गिरफ्तारी होने तक कार्य बहिष्कार

हल्द्वानी, [जेएनएन]: हल्द्वानी के बेस अस्पताल में हाल ही में एक डॉक्टर से अभद्रता का मामला सामने आया था। जिसके आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पार्इ है। इससे गुस्साए डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। 

दरअसल, शनिवार को बेस अस्पताल में कांग्रेसी नेता इसरत ने डॉक्टर एमए खान से अभद्रता करते हुए गाली गलौज की। जिसके बाद से ही डॉक्टरों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। आज सुबह से अस्पताल में ओपीडी बंद है। 

डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीज इलाज नहीं मिल पाने के चलते बैरंग वापस लौटने को मजबूर है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉक्टर डीएस पंचपाल का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से सभी डक्टर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है। उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान डॉक्टर एसएस बिष्ट, डॉक्टर नीरज त्रिपाठी, डॉक्टर सी एस बिष्ट के अलावा डॉक्टर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टर भी मौजूद रहे। 

गौरतलब है कि डॉक्टर ने कांग्रेसी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा लिया था। इसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनभूलपुरा गई थी, लेकिन वहां पर आरोपी के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। 

यह भी पढें: विधायक धामी ने अपने सिर पर खुद मारी बीपी की मशीन

यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका टूर घोटाला: चार अक्टूबर को होगी अगली सुनवार्इ

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड: स्टिंग प्रकरण की होगी एसआइटी जांच 

chat bot
आपका साथी