कांग्रेस ने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं को किया सम्मानित

महानगर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं नें महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कैंट विधानसभा वार्ड-43 द्रोणपुरी में आयोजित कार्यक्रम में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं को उपहार के साथ-साथ सेनेटाइजर मास्क फेस शील्ड गलब्स आदि भेंट भी किए गए।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 03:40 PM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 03:40 PM (IST)
कांग्रेस ने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं को किया सम्मानित
आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं को उपहार के साथ-साथ सेनेटाइजर, मास्क, फेस शील्ड, गलब्स आदि भेंट भी किए गए।

जागरण संवाददाता, देहरादून: महानगर कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं नें महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कैंट विधानसभा वार्ड-43 द्रोणपुरी में आयोजित कार्यक्रम में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं को उपहार के साथ-साथ सेनेटाइजर, मास्क, फेस शील्ड, गलब्स आदि भेंट भी किए गए। 

लाल चंद शर्मा ने कोरोना महामारी के दौरान आशा व आंगनबाड़ी  कार्यकर्त्‍ताओं की ओर से की जा रही जन सेवा लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होनें कहा कि कोरोना महामारी में जिस प्रकार चिकित्सा कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों, पर्यावरण मित्रों और सफाई कर्मियों की ओर से बिना रुके जनता की सेवा की जा रही है। कहा कि भाजपा सरकार इन मुद्दों पर न बात करना चाहती है, न ही इन समस्याओं का समाधान करना चाहती है। हम प्रदेश में बतौर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं और आने वाले समय में किसान, बेरोजगार युवा, महिलाएं मिलकर उत्तराखंड भाजपा को बदलाव की मजबूती से जवाब देगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जिलों में प्रवास करेंगे भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी, जनता के बीच पहुंचाएंगे उपलब्धियां

पूर्व विधायक राजकुमार नें कहा की केंद्र सरकार ने प्रदेश की मदद करने से साफ मना कर दिया है। आज प्रदेश में हर क्षेत्र में केंद्र सरकार ध्‍यान नहीं दे रही है। सरकारी स्कूलों की हो या फिर रोजगार की या फिर प्रदेश के सबसे बड़े मुद्दे पलायन पर्यटन पर सरकार को ध्‍यान देना चाहिए। इस मौके पर अरुण शर्मा, मुकेश चौहान, संदीप शर्मा, अमित शर्मा, अमित कर्णवाल, अमन कर्णवाल, फुरकान मलिक, अमन, सुरेश शर्मा, विपिन, संदीप, लक्की, अनिकेत, नदीम कुरैशी, नाजीम, सोनू, राजू आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें-प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया बोले, आप के डर से मैदान छोड़ रहे कांग्रेसी

chat bot
आपका साथी