विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड: जिलों में प्रवास करेंगे भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी, जनता के बीच पहुंचाएंगे उपलब्धियां

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 03 Feb 2021 09:27 AM (IST)

भाजपा के मीडिया विभाग के जिला प्रभारी 12 फरवरी से जिलों में प्रवास करेंगे। पार्टी के मीडिया व सोशल मीडिया ...और पढ़ें

उत्तराखंड: जिलों में प्रवास करेंगे भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी।
उत्तराखंड: जिलों में प्रवास करेंगे भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा के मीडिया विभाग के जिला प्रभारी 12 फरवरी से जिलों में प्रवास करेंगे। पार्टी के मीडिया व सोशल मीडिया विभाग की बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया विभाग को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

वर्चुअल माध्यम से बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जी जान से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया की टीम पार्टी की आंख-कान-नाक होती है इसलिए संगठन के अंदर और बाहर की प्रत्येक गतिविधियों पर उसकी नजर रहनी चाहिए।

उन्होंने मीडिया विभाग से समाज के हर वर्ग को जोड़ने पर भी बल दिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जिलों में प्रवास के लिए जिला प्रभारी नामित किए जा चुके हैं। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, नवीन ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, संजीव वर्मा, सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा, पारितोष बंगवाल आदि मौजूद रहे।

गोल्डन कार्ड की विसंगति पर सचिव से वार्ता करेगा सचिवालय संघ

प्रदेश में राज्य कर्मियों और पेंशनरों के अटल आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। कर्मचारी संगठन इसमें विसंगति बता रहे हैं। उनका तर्क है कि इसमें अलग-अलग बीमारी के लिए अलग अस्पताल चिह्नित किए गए हैं। जिससे कर्मचारियों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं, सचिवालय संघ ने इसके साथ ही अन्य विसंगतियों पर वार्ता के लिए सचिव स्वास्थ्य से समय मांगा है। पांडेय को सौंपा गया अपर सचिव कृषि का पदभार शासन ने अपर सचिव रामविलास यादव से अपर सचिव कृषि का पदभार वापस ले लिया है। यह जिम्मेदारी अब उमेश नारायण पांडेय को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका राज्य सरकार का पुतला