कांग्रेस ने छह लोगों को पार्टी से निष्कासित किया

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने छह लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 24 Apr 2017 04:24 PM (IST) Updated:Thu, 27 Apr 2017 02:00 AM (IST)
कांग्रेस ने छह लोगों को पार्टी से निष्कासित किया
कांग्रेस ने छह लोगों को पार्टी से निष्कासित किया

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले छह लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. केएस राणा ने बताया कि चंपावत जिले से पूरण सिंह कठायत एवं सूरज प्रहरी, बागेश्वर से रणजीत सिंह डसीला, हरिद्वार जिले के खानपुर से मो. आजम, रुड़की से बिट्टू शर्मा तथा हरिद्वार शहर से सचिन बेनीवाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं पार्टी कार्यक्रमों में अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। 

 यह भी पढ़ें: लालबत्ती उतारने से खत्म नहीं होता वीआइपी कल्चर: डॉ. इंदिरा हृदयेश

यह भी पढ़ें: टूरिज्म सर्किट में होंगे उत्तराखंड के महाभारतकालीन स्थल

chat bot
आपका साथी