Uttarakhand Politics: कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में रखा मौनव्रत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर बुधवार को प्रदेशभर के महाविद्यालयों में कांग्रेसियों और एनएसयूआइ कार्यकर्त्‍ताओं ने छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मौनव्रत रखा। उन्होंने कहा कि 21 नवंबर को एनएसयूआइ व युवा कांग्रेस गांधी पार्क में पुन सत्याग्रह करेगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 11:10 PM (IST)
Uttarakhand Politics: कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में रखा मौनव्रत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में मौन व्रत पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्त्‍ता।

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर बुधवार को प्रदेशभर के महाविद्यालयों में कांग्रेसियों और एनएसयूआइ कार्यकर्त्‍ताओं ने छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मौनव्रत रखा।

देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के नेतृत्व गांधी पार्क में कांग्रेसजनों ने दिन में एक घंटे तक मौनव्रत रखा। मौनव्रत खत्म होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में हस्तक्षेप कर भाजपा सरकार अध्ययन व अध्यापन के वातावरण को दूषित कर रही है। अपने राजनैतिक हितों को साधने के लिए छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 नवंबर को एनएसयूआइ व युवा कांग्रेस गांधी पार्क में पुन: सत्याग्रह करेगी। कहा कि युवा व छात्र विरोधी नीति के विरुद्ध जमकर संघर्ष किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी उनके इस संघर्ष का समर्थन करती है।

कहा कि वह भाजपा सरकार को चेतावनी देते हैं कि वे अपनी युवा व छात्र विरोधी नीति में तुरंत बदलाव लाएं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मथुरा दत्त जोशी, डा. आरपी रतूडी, लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, कमलेश रमन, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विरेंद्र पोखरियाल, विजय प्रताप मल्ल, कुलदीप कोहली, महिपाल शाह, पंकज क्षेत्री, संग्राम सिंह पुंडीर, ओम प्रकाश सती, अभिषेक डोबरियाल, गौरव रावत, नितिन बिष्ट, श्याम सिंह चौहान, सौरभ ममगाईं, आदित्य बिष्ट, बासु शर्मा, राकेश नेगी आदि मौजूद रहे।

शैक्षणिक संस्थाओं का भी भाजपाकरण करना चाहती है भाजपा सरकार : हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि सरकार हिटलरशाही रवैया अपना रही है। छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर यह कुठाराघात है। राज्य के महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनावों पर प्रतिबंध लगा रखा है, यह सत्ता के बल पर उनके अधिकारों पर अतिक्रमण करने का प्रयास है। जिसे कांग्रेस पार्टी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि भाजपा सत्ता के बल पर शैक्षणिक संस्थाओं का भी भाजपाकरण करना चाहती है। सरकार के इस निर्णय ने संविधान और लोकतंत्र की पवित्र भावनाओं की हत्या करने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी का भारत के संविधान व देश की संवैधानिक संस्थाओं पर पूर्ण विश्वास है।

यह भी पढ़ें :- दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी में किया रोड शो

chat bot
आपका साथी