ऋषिकेश में महिला की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार Dehradun News

पुलिस ने ढालवाला मुनिकीरेती निवासी महिला की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने बताया कि महिला उससे निरंतर पैसे की मांग करती थी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 14 Apr 2020 03:12 PM (IST) Updated:Tue, 14 Apr 2020 03:12 PM (IST)
ऋषिकेश में महिला की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार  Dehradun News
ऋषिकेश में महिला की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार Dehradun News

ऋषिकेश, जेएनएन। कोतवाली पुलिस ने ढालवाला मुनिकीरेती निवासी महिला की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने बताया कि महिला उससे निरंतर पैसे की मांग करती थी। जिस से छुटकारा पाने के लिए उसने यह कदम उठाया।

थाना मुनिकीरेती के ढालवाला क्षेत्र निवासी एक महिला का शव चार दिन पूर्व आइडीपीएल फैक्ट्री के समीप बरामद किया गया था। महिला के पति की तहरीर पर ऋषिकेश कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मोबाइल के आधार पर पुलिस ने महिला के पति से संपर्क किया। जिसके बाद महिला की पहचान पानमती (35 वर्ष) निवासी चीनी गोदाम रोड ढालवाला मुनिकीरेती के रूप में की गई थी।

महिला के पति महेंद्र ने पुलिस को बताया कि चार अप्रैल को उसकी पत्नी सुबह दस बजे दवाई लेने के लिए घर से गई थी। इसके बाद वह लौटकर नहीं आई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच और उपजे हालात के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई थी। 

सोमवार को महिला के पति महेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया घटना के रोज हरिद्वार मार्ग स्थित सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ एक व्यक्ति स्कूटी में सवार दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल खगाली। इस मामले में पुलिस ने सुरेश पुत्र राम सुफल निवासी ढालवाला मुनिकीरेती टीवी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें: गर्भवती पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर Uttarkashi News

आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब 4 वर्ष पूर्व उसकी पानमती से मुलाकात हुई थी। उसके बाद उनके प्रेम संबंध बन गए। वह ट्रैक्टर चलाता है। इस काम में उसे 10 हजार रुपये हर महीने मिलते हैं। इसमें वह पांच हजार रुपये पानमति को देता था। बाद में उसकी मांग बढ़ गई। वह उसे ब्लैकमेल करने लगी। घटना के रोज वह उसे आइडीपीएल के समीप ले गया। उसने महिला को शराब पिलाई और उसके साथ दो बार अवैध संबंध बनाएं। बाद में उसने पत्थर से उसके सिर में हमला कर उसने उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों के चलते हुई थी अधेड़ की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी