भाजपा के पांच मोर्चों की कार्यकारिणी हुई घोषित, जानिए किसे कौन सी जिम्मेदारी

भाजपा के सात मोर्चों में से पांच का गठन कर दिया गया है। मोर्चा अध्यक्षों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत से हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को मोर्चों के प्रांतीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 09:24 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 09:24 PM (IST)
भाजपा के पांच मोर्चों की कार्यकारिणी हुई घोषित, जानिए किसे कौन सी जिम्मेदारी
भाजपा के पांच मोर्चों की कार्यकारिणी हुई घोषित।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के सात मोर्चों में से पांच का गठन कर दिया गया है। मोर्चा अध्यक्षों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत से हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को मोर्चों के प्रांतीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी। इसके अलावा इन पांचों मोर्चों के लिए जिलाध्यक्षों के नामों का एलान भी कर दिया गया। बताया गया कि युवा मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रांतीय इकाइयों का गठन एक-दो दिन के भीतर कर दिया जाएगा।

विधायक और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंबादत्त आर्य, जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राणा और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने अपने-अपने मोर्चों की प्रांतीय इकाइयों के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। प्रांतीय इकाइयों में छह-छह उपाध्यक्ष, दो-दो महामंत्री, छह-छह मंत्री, एक-एक कोषाध्यक्ष के साथ ही मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल और कुमाऊं संयोजक भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

-भाजपा ने पांच मोर्चों की प्रांतीय कार्यकारिणी और जिलाध्‍यक्षों की घोषणा की। इस लिंक पर क्लिक कर देखें पूरी सूची

https://www.jagranimages.com/images/newimg/05102020/mergepdf.pdf" rel="nofollow

भाजपा मोर्चों के जिलाध्यक्ष 

महिला मोर्चा 

कृष्णा राणा (उत्तरकाशी), चंद्रकला तिवारी (चमोली), कुंवरी बर्थवाल (रुद्रप्रयाग), रेखा राणा (टिहरी), रचिता ठाकुर (देहरादून), कमली भट्ट (देहरादून महानगर), रीता चमोली (हरिद्वार), नीलम मैंदोलिया (पौड़ी), माला सोन (पिथौरागढ़), सविता नगरकोटी (बागेश्वर), ममता भट्ट (अल्मोड़ा), निर्मला अधिकारी (चंपावत), प्रतिभा जोशी (नैनीताल) व शैली फुटेला (ऊधमसिंहनगर)।

अनुसूचित जाति मोर्चा

शोभनलाल (उत्तरकाशी), भूपाल राम टम्टा (चमोली), भूपेंद्र लाल (रुद्रप्रयाग), ओमप्रकाश भुजवाण (टिहरी), विनोद लक्खा (देहरादून), धर्मपाल (देहरादून महानगर), तेलूराम प्रधान (हरिद्वार), नवल किशोर (पौड़ी), दिनेश आर्य (पिथौरागढ़), कमल टम्टा (बागेश्वर), धर्मवीर आर्य (अल्मोड़ा), मदन मोहन (चंपावत), प्रकाश आर्य (नैनीताल) और अश्वनी कुमार (ऊधमसिंहनगर)।

किसान मोर्चा

विजय सिंह रावत (उत्तरकाशी), सुरेंद्र सिंह नेगी (चमोली), मातबर सिंह बिष्ट (रुद्रप्रयाग), प्रताप सिंह पंवार (टिहरी), नरेंद्र रावत (देहरादून), राजेश कांबोज (देहरादून महानगर), नृपेंद्र चौधरी (हरिद्वार), सुरजीत केएस मनराल (पौड़ी), नरेंद्र सिंह रौतेला (पिथौरागढ़), राजेंद्र कोरंगा (बागेश्वर), हरीश कनवाल (अल्मोड़ा), बचन सिंह अधिकारी (चंपावत), कमल जोशी (नैनीताल), गुरुबख्श सिंह बग्घा (ऊधमसिंहनगर)।

जनजाति मोर्चा

भगवान सिंह राणा (उत्तरकाशी), पुष्कर सिंह राणा (चमोली), रमेश सिंह चौहान (देहरादून), बच्चन सिंह रावत (देहरादून महानगर), मनोहर दरियाल (पिथौरागढ़), महेंद्र सिंह (ऊधमसिंहनगर)। चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर व हरिद्वार के जिलाध्यक्षों के नाम मंगलवार को घोषित होंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: भाजपा की 136 सदस्यीय प्रांतीय कार्यसमिति का एलान, जानिए कौन-कौन है शामिल

ओबीसी मोर्चा

राजेश राणा (उत्तरकाशी), कुलदीप सिंह चौहान (चमोली), अरविंद गोस्वामी (रुद्रप्रयाग), मस्ता सिंह नेगी (टिहरी), रामबहादुर क्षेत्री (देहरादून), अनिल बेदी (देहरादून महानगर), प्रदीप पाल (हरिद्वार), ब्रजपाल (पौड़ी), गोपाल चंद (पिथौरागढ़), शिशुपाल पुरी (बागेश्वर), कैलाशनाथ गुसाईं (अल्मोड़ा), विक्रम गोस्वामी (चंपावत), महेंद्र कश्यप (नैनीताल) व मनोज प्रजापति (ऊधमसिंहनगर)।

यह भी पढ़ें: विधायक पूरण सिंह फर्त्‍याल को मनाने की एक और कोशिश, सांसद अजय भट्ट और अजय टम्टा करेंगे बात

chat bot
आपका साथी