Move to Jagran APP

उत्तराखंड: भाजपा की 136 सदस्यीय प्रांतीय कार्यसमिति का एलान, जानिए कौन-कौन है शामिल

आखिरकार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रांतीय कार्यसमिति का सोमवार को एलान कर दिया। 136 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य से सभी सांसद दो पूर्व मुख्यमंत्री और पांच पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को बतौर स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल किया गया।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 08:52 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 09:50 PM (IST)
उत्तराखंड: भाजपा की 136 सदस्यीय प्रांतीय कार्यसमिति का एलान, जानिए कौन-कौन है शामिल
भाजपा की 136 सदस्यीय प्रांतीय कार्यसमिति का एलान।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रांतीय कार्यसमिति का सोमवार को एलान कर दिया। 136 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, राज्य से सभी सांसद, दो पूर्व मुख्यमंत्री और पांच पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को बतौर स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल किया गया। कार्यसमिति सदस्यों में नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों से 42 नेताओं को जगह दी गई, जबकि अन्य जिलों से 45 को। इसके अलावा 28 विशेष आमंत्रित सदस्य कार्यसमिति में रखे गए हैं। कार्यसमिति में सदस्यों के चयन में प्रदेश अध्यक्ष भगत ने जहां क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है। वहीं युवा जोश और अनुभव को भी तवज्जो दी है। भाजपा ने पांच मोर्चों की प्रांतीय कार्यकारिणी और जिलाध्‍यक्षों की घोषणा की।

loksabha election banner

-उत्‍तराखंड भाजपा की 136 सदस्यीय प्रांतीय कार्यसमिति घोषित की। इस लिंक से देखें पूरी सूची। 

 https://www.jagranimages.com/images/newimg/05102020/karyakarini.pdf" rel="nofollow

पूर्व मंत्री और कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत को इसी वर्ष जनवरी में प्रदेश भाजपा की बागडोर सौंपी गई थी। इसके बाद फरवरी में उनके द्वारा 28 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई थी, लेकिन प्रदेश कार्यसमिति का गठन नहीं हो पाया था। हालांकि, इसके लिए कसरत पूरी कर ली गई थी, लेकिन मार्च से कोरोना संकट के चलते एलान नहीं हो पाया। इस बीच चार अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश की अध्यक्षता में हुई पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के लिए तय किए गए नामों पर चर्चा की गई। 

केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भगत ने सोमवार को कार्यसमिति की घोषणा कर दी। इसमें उन्होंने अपने सियासी कौशल की झलक दिखाने के साथ ही सबको साथ लेकर चलने की पार्टी की नीति को केंद्र में रखा है। साथ ही सभी जिलों को कार्यसमिति में जगह देकर क्षेत्रीय संतुलन साधने का भी प्रयास किया है। 

22 महिला नेताओं को भी स्थान दिया

प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सतपाल महाराज, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, डॉ. हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य, राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत और रेखा आर्य, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद तीरथ सिंह रावत, अजय टम्टा और माला राज्यलक्ष्मी शाह। 

यह भी पढ़ें: विधायक पूरण सिंह फर्त्‍याल को मनाने की एक और कोशिश, सांसद अजय भट्ट और अजय टम्टा करेंगे बात

राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी और विजय बहुगुणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोहरकांत ध्यानी, पूरनचंद्र शर्मा, बची सिंह रावत व बिशन सिंह चुफाल को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कार्यसमिति में सभी जिलों से 87 पार्टी नेताओं को शामिल किया गया है। इनके चयन में युवा और अनुभव दोनों को तवज्जो दी गई है। 28 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कार्यसमिति की तीनों श्रेणियों में 22 महिला नेताओं को भी स्थान दिया गया है।

यह भी पढ़ें: निशंक बोले, कृषि सुधार विधेयकों पर कांग्रेस का दोगला व छल कपट भरा चरित्र हुआ उजागर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.