भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार, कहा सिमटती कांग्रेस क्यों परेशान है

भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय के निर्माण और उसमें पार्टीजनों के योगदान को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाने पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस सिमटती जा रही है और इसी से कांग्रेस नेता परेशान हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 07 Oct 2020 09:09 AM (IST) Updated:Wed, 07 Oct 2020 09:09 AM (IST)
भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार, कहा सिमटती कांग्रेस क्यों परेशान है
भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय के निर्माण को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाने पर भाजपा ने पलटवार किया।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय के निर्माण और उसमें पार्टीजनों के योगदान को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.देवेंद्र भसीन ने कहा कि प्रदेश व जिला कार्यालयों का नई सुविधाओं सहित निर्माण पार्टी के विस्तार और नई सोच का प्रमाण है। अलबत्ता, कांग्रेस सिमटती जा रही है और इसी से कांग्रेस नेता परेशान हैं।

डॉ.भसीन ने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में भाजपा का विस्तार हो रहा है। इसी के चलते पार्टी द्वारा देशभर में कार्यालय बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी प्रदेश व जिला कार्यालय बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून में नए प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन व शिलान्यास 17 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। प्रदेश में पार्टी के 14 संगठनात्मक जिलों में से आठ के कार्यालय बन चुके हैं। शेष छह में से तीन का निर्माण चल रहा है और तीन में वर्तमान कार्यालय आवश्यकता के अनुरूप हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा कार्यालय निर्माण के लिए कार्यकत्र्ताओं से सहयोग राशि लेने पर जो आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है, वह स्वाभाविक है। भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकत्र्ता अपनी ओर से योगदान देते हैं। अलबत्ता, कांग्रेस में नेता बाहर से चंदा लेते हें। यह भी एक कारण है कि भाजपा समर्पित कार्यकत्ताओं की शक्ति पर लगातार आगे बढ़ रही है, जबकि कांग्रेस लगातार सिमट रही है।

किसानों के हित में हैं कृषि बिल

टिहरी से भाजपा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल किसानों के व्यापक हित में हैं। उन्होंने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर की अगुआई में उनसे मिलने आए सहसपुर क्षेत्र के किसानों से बातचीत के दौरान यह बात कही।

यह भी पढ़ें: सख्त कार्रवाई से पार्टी को कुछ सियासी घाटा भी हो, लेकिन इसका दूरगामी लाभ मिलना तय

सांसद ने कांग्रेस द्वारा कृषि बिलों का विरोध किए जाने पर उसे आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस किसानों को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि बिलों से किसानों को बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा और वे अपनी फसल को देश में कहीं भी उचित दामों पर बेच पाएंगे। उन्होंने कहा की कृषि मंडियो का अस्तित्व भी बना रहेगा। यह बिल भविष्य में किसानों के लिए वरदान साबित होंगे। 

यह भी पढ़ें: भाजपा मंडल स्तर पर करेगी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन, पहली बार किया जा रहा ऐसा

chat bot
आपका साथी