'मन की बात' के साथ भाजपा की कदमताल, रेडियो बांटने की शुरुआत

भाजपा ने पीएम मोदी की मन की बात के साथ कदमताल शुरू कर दी है। यही वजह है कि सभी मंडल इकाइयों पर रेडियो बांटे जा रहे हैं।

By Edited By: Publish:Sun, 30 Dec 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 30 Dec 2018 04:13 PM (IST)
'मन की बात' के साथ भाजपा की कदमताल, रेडियो बांटने की शुरुआत
'मन की बात' के साथ भाजपा की कदमताल, रेडियो बांटने की शुरुआत

देहरादून, राज्य ब्यूरो। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने रेडियो पर प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के साथ कदमताल मिलाई है। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने राज्य की सभी 228 मंडल इकाइयों को रेडियो बांटने की शुरुआत कर दी है। 

शनिवार को पार्टी के प्रांतीय कार्यालय में देहरादून जिला व महानगर के अंतर्गत आने वाले 23 मंडल इकाइयों के अध्यक्षों को एक-एक रेडियो प्रदान किए गए। उत्तराखंड देश का पहला प्रदेश है, जहां भाजपा नेतृत्व पार्टीजनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए रेडियो वितरित कर रहा है। 

इस पहल के पीछे पार्टी की मंशा मन की बात सुनने के साथ ही इस अवसर पर भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा और इसमें जनभागीदारी सुनिश्चित कराने की भी है। शनिवार को देहरादून में बलवीर रोड स्थित प्रांतीय कार्यालय में रेडियो वितरित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश की सभी 228 मंडल इकाइयों को रेडियो वितरित किए जाएंगे। निकट भविष्य में राज्य के 11000 बूथों पर रेडियो वितरण का लक्ष्य है। 

उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम पर भी विस्तार से रोशनी डाली और कहा कि इससे देशवासी प्रेरणा लेते हैं। कार्यक्रम में विधायक हरबंस कपूर, देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा, पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला व विनय रोहिला, बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल, महामंत्री खजान दास, वरिष्ठ पार्टी नेता अनिल गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी आदि मौजूद थे। संचालन विधायक खजानदास ने किया।

यह भी पढ़ें: कांग्रेसियों को दी 'घायल' भाजपा से सावधान रहने की नसीहत

यह भी पढ़ें: इलेक्शन मोड में भाजपा संगठन और सरकार, मोदी और शाह करेंगे दो-दो दौरे

यह भी पढ़ें: प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी में दिगज्जों को संतुष्ट करना होगी चुनौती

chat bot
आपका साथी