अमित शाह की क्लास के लिए उत्तराखंड भाजपा तैयार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की क्लास के लिए प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई। शाह दो फरवरी को देहरादून में संयुक्त त्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

By Edited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 07:53 PM (IST)
अमित शाह की क्लास के लिए उत्तराखंड भाजपा तैयार
अमित शाह की क्लास के लिए उत्तराखंड भाजपा तैयार

देहरादून, राज्य ब्यूरो। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की क्लास के मद्देनजर प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है। शाह दो फरवरी को देहरादून में टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के संयुक्त त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसे देखते हुए पार्टी बूथ स्तर तक का ब्योरा जुटा रही है, ताकि शाह के सवालों का जवाब दिया जा सके। 

भाजपा अध्यक्ष शाह दो फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। लोस चुनाव की तैयारियों के लिहाज से इसे अहम माना जा रहा है। इस दौरान वह राज्य में चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेने के साथ ही पूर्व में दिए गए लक्ष्यों की समीक्षा कर सकते हैं। 

इसे देखते हुए पार्टी नेतृत्व हर जानकारी का ब्योरा जुटा रहा है, ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जो भी जानकारी मांगें उसके बारे में बताया जा सके। इस बीच शाह के दौरे के सिलसिले में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। 

इसमें राज्य के अन्य क्षेत्रों में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलनों की रूपरेखा के साथ ही अन्य कार्यक्रम तय किए गए। बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला व विनय रोहिला, महामंत्री नरेश बंसल, दायित्वधारी ज्ञान सिंह नेगी, प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर काला, विस्तारक योजना के गढ़वाल संयोजक राकेश मौजूद थे। 

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन के अनुसार दो फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के देहरादून में तीन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वह इस दिन सुबह 11 बजे देहरादून पहुंचेंगे। पहले वह एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे और फिर त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

इसमें टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के 4621 बूथों के अध्यक्ष, पालक व बीएलओ-दो और उनसे ऊपर के पदाधिकारी, विधायक व सांसद भाग लेंगे। इस प्रकार 14 हजार से अधिक प्रतिनिधि इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों, सांसद-विधायकों व विस्तारकों की बैठक लेंगे। तैयारी बैठकों की तिथियां तय देहरादून में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन के लिए पार्टी की तैयारी बैठकों की तिथियां तय कर दी गई हैं। 

21 जनवरी को देहरादून महानगर और 22 जनवरी को देहरादून जिला इकाई की बैठकें होंगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इन बैठकों में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू भी भाग लेंगे। इससे पहले उत्तरकाशी, टिहरी और हरिद्वार जिलों की बैठकें होंगी। बताया गया कि जल्द ही पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों के त्रिशक्ति सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सवर्णों के लिए आर्थिक आधार पर लागू हुआ 10 फीसद आरक्षण

यह भी पढ़ें: अमर सिंह बोले, भाजपा पर नहीं पड़ेगा गठबंधन का असर

यह भी पढ़ें: मोदी लहर का मुकाबला नहीं कर सकता महागठबंधन: तीरथ सिंह 

chat bot
आपका साथी