राजस्थान में प्रचार करेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार और शनिवार यानी 19 और 20 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जयपुर में प्रचार करेंगे।

By Edited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 08:11 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 04:42 PM (IST)
राजस्थान में प्रचार करेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
राजस्थान में प्रचार करेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार और शनिवार यानी 19 और 20 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जयपुर में प्रचार करेंगे। इसके अलावा भाजपा उत्तराखंड की प्रचार टीमें छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल को रवाना हो चुकी हैं। शेष प्रदेशों के लिए सूचियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

उत्तराखंड में आम चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद प्रदेश के भाजपा नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए अन्य प्रदेशों में भेजा जा रहा है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 19 और 20 अप्रैल को राजस्थान जा रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यमंत्री अजय टम्टा के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा समेत 19 नेता पश्चिम बंगाल जा चुके हैं। 

इसी प्रकार राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत के साथ ही विधायक महेंद्र भट्ट के अलावा राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, विधायक मुकेश कोली समेत छह अन्य नेता छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि मुख्यमंत्री का राजस्थान जाने का कार्यक्रम तय हो चुका है। छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के लिए प्रचार टीमें रवाना हो चुकी हैं। उत्तराखंड से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में भेजे जाने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के नाम भी शीघ्र घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के दरबार में सुलझा दो विधायकों के बीच चल रहे जुबानी जंग का मसला

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक चैंपियन बोले, मैंने पार्टी से कभी नहीं मांगी माफी

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक चैंपियन और कर्णवाल को नोटिस, जानिए पूरा मामला

chat bot
आपका साथी