स्वास्थ्य सेवाओं की फिर खुली पोल, अस्पताल के गेट पर दिया बच्ची को जन्म

देहरादून में एकबार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई है। यहां एक महिला ने अस्पताल के गेट पर ही बच्ची को जन्म दिया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 01:18 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 08:16 AM (IST)
स्वास्थ्य सेवाओं की फिर खुली पोल, अस्पताल के गेट पर दिया बच्ची को जन्म
स्वास्थ्य सेवाओं की फिर खुली पोल, अस्पताल के गेट पर दिया बच्ची को जन्म

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश की अस्थाई राजधानी दून में स्वास्थ्य सेवाओं की एक बार फिर पोल खुल गई है। यहां एक महिला ने दून महिला अस्पताल के गेट पर बच्ची को जन्म दे दिया। अस्पताल में वक्त पर स्ट्रेचर तक नहीं मिला। राहत की बात यह कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 

घटना मंगलवार की है। मोथरोवाला निवासी अनिल राठौर की पत्नी ललिता को प्रसव पीड़ा हुई। उनके पति ने आपातकालीन सेवा 108 को फोन किया। जिस पर 108 कर्मियों ने देर हो जाने का हवाला दिया। इस पर अनिल अपनी कार से पत्नी को अस्पताल ले जाने लगे। मगर धर्मपुर पहुंचकर कार खराब हो गई। जिस पर वह ऑटो से महिला को दून महिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां पहुंचकर वह स्ट्रेचर लेने भीतर गए, पर स्ट्रेचर नहीं मिला। कुछ देर बाद महिला ने गेट पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल स्टाफ को इसकी सूचना दी। अस्पताल की सीएमएस डॉ. मीनाक्षी जोशी का कहना है कि स्ट्रेचर ऐसी जगह रखे जाएंगे जहां यह आसानी से मिल जाएं। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा ठीक हैं। 

यह भी पढ़ें: अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में फर्जीवाड़ा, जांच को कमेटी गठित

यह भी पढ़ें: यूरोलॉजी सर्जरी में लैप्रोस्कोपी तकनीक वरदान, जानिए कैसे

यह भी पढ़ें: अब शारीरिक तरंगों को जाने बिना संभव नहीं सटीक इलाज

chat bot
आपका साथी