बलराम मुनि बने रामतीर्थ मिशन आश्रम देहरादून के परमाध्यक्ष

श्री दरबार साहिब के महंत श्री देवेंद्र दास महाराज की घोषणा पर बलराम मुनि को रामतीर्थ मिशन देहरादून का नया परमाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 03 Jan 2019 04:12 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jan 2019 04:12 PM (IST)
बलराम मुनि बने रामतीर्थ मिशन आश्रम देहरादून के परमाध्यक्ष
बलराम मुनि बने रामतीर्थ मिशन आश्रम देहरादून के परमाध्यक्ष

देहरादून, जेएनएन। बलराम मुनि को रामतीर्थ मिशन, देहरादून का नया परमाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को श्री दरबार साहिब के महंत श्री देवेंद्र दास महाराज की घोषणा पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। 

रामतीर्थ मिशन आश्रम में बुधवार को पूजा-अर्चना व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ा अखाड़ा हरिद्वार के पदाधिकारियों, संत समाज व प्रबुद्ध वर्ग की मौजूदगी में रामतीर्थ मिशन की देहरादून और हरिद्वार शाखा के परमाध्यक्षों की घोषणा की गई। बता दें कि बीते 17 दिसंबर को रामतीर्थ मिशन देहरादून के अध्यक्ष 82 वर्षीय डॉ. किशोर दास स्वामी ब्रह्मलीन हो गए थे। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि बलराम मुनि भी ब्रह्मलीन डॉ. किशोर दास स्वामी की तरह ही मिशन के कार्यों को बुलंदियों तक पहुंचाएंगे। वहीं, नवनियुक्त परमाध्यक्ष ने मिशन के आदर्शों पर चलने के साथ ही धर्म हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान मिशन के ट्रस्टी अंबरीश ओबरॉय, अनुयायी, संत समाज के लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: स्वामी सानंद की मौत मामले एफआइआइ को अदालत में अर्जी

यह भी पढ़ें: अब 12 हजार ग्रेड वेतन वालों को भी मिलेगा इसका लाभ, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी