पर्वतीय मंत्रालय की नींव रखने में स्व. बहुगुणा का योगदान: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पर्वतीय मंत्रालय की स्थापना कर स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा ने पहाड़ के विकास की नींव रखी थी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 08:41 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 09:10 PM (IST)
पर्वतीय मंत्रालय की नींव रखने में स्व. बहुगुणा का योगदान: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
पर्वतीय मंत्रालय की नींव रखने में स्व. बहुगुणा का योगदान: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून, जेएनएन। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पर्वतीय मंत्रालय की स्थापना कर स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा ने पहाड़ के विकास की नींव रखी थी। सुदूर पहाड़ में जन्म बहुगुणा ने अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व से देशभर में जो छवि बनाई उसको आज भी याद किया जाता है। खासकर कुशल राजनीतिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी में उनका योगदान युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। 

हिमालय पुत्र स्व.बहुगुणा के शताब्दी यानि 100वीं जयंती पर गुरुवार को घंटाघर स्थित बहुगुणा काम्पलेक्स में श्रद्धांजलि देने के लिए पहली बार नेताओं की भारी भीड़ जुटी। आचार संहिता के बावजूद मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बहुगुणा जी ने साधारण परिवार में जन्म लेकर अपनी प्रतिभा के बल पर देश और दुनिया में ख्याति प्राप्त की है। आजादी के बाद भी देश की राजनीति में लंबे समय तक उन्होंने अपना अहम योगदान दिया। 

अपनी कुशल राजनीति के परिणामस्वरूप वह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी में सबको साथ लेकर चलने के विशिष्ट गुण थे, उनके कारण वह राजनीति के क्षितिज पर पंहुचे। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की दिशा में उनका पहला कदम पर्वतीय मंत्रालय की स्थापना थी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरा जन्म ऐसे परिवार में हुआ जहां मेरे माता-पिता दोनों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

 उन्होंने कहा कि पिता ने सम्पूर्ण जीवन जन सेवा के लिए समर्पित किया। उनका मानना था कि इस पर्वतीय क्षेत्र के विकास के लिए हमारा गांवों से लगाव होना बहुत जरूरी है। इसके लिए उन्होंने सभी को प्रेरित भी किया। इस मौके पर महपौर सुनील उनियाल गामा, मंत्री सुबोध उनियाल,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक हरबंस कपूर, खजान दास, गणेश जोशी, उमेश शर्मा, विनोद कंडारी, सौरभ बहुगुणा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: दार्शनिक अंदाज में नजर आ रहे हरीश रावत, हार-जीत पर डाली ये पोस्ट

यह भी पढ़ें: पार्षदों ने की आपात बैठक, महापौर का चढ़ा पारा; बताया उनके खिलाफ साजिश

chat bot
आपका साथी