सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोपित पंजाब से गिरफ्तार

मसूरी में महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को रविवार को पंजाब के पटियाला जिले से गिरफ्तार कर लिया है। एसएससी ने बताया कि 2017 में नौ आरोपितों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया था।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 04:04 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 11:51 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोपित पंजाब से गिरफ्तार
पत्रकार वार्ता करते देहरादून के एसएससी योगेंद्र सिंह रावत।

जागरण संवाददाता, देहरादून।  मसूरी में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के मामले में एक आरोपित को पंजाब के पटियाला जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस तीन साल से उसकी तलाश कर रही थी। उसपर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।  सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2017 में मसूरी में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मसूरी कोतवाली में नौ व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पांच आरोपित घटना के कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिए गए थे।

बाकी के चार आरोपित नंदू पंडित, ढगा मंडल, जयकरन भगत व सुरेंद्र साहनी निवासीगण सीतामणी (बिहार) घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। फरार आरोपितों पर पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) ने पांच-पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार दबिश दी जा रही थी। बीते दिनों सूचना मिली कि आरोपित नंदू पटियाला में छिपकर रह रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तुरंत एक पुलिस टीम पंजाब रवाना की गई। वहां पता चला कि नंदू अपने किसी परिचित से मिलने के लिए पटियाला के राजपुरा आने वाला है। वहां पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

नंदू ने पुलिस को बताया कि 2017 में बिल्टू नाम का ठेकेदार उसे व अन्य आरोपितों को काम करवाने के लिए मसूरी लाया था। इसी दौरान उन्होंने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद नंदू फरार चल रहे तीन अन्य आरोपितों के साथ बिहार भाग गया था। कुछ समय तक वहीं रहा, लेकिन बाद में रोजगार के लिए पंजाब चला गया। वहां वह मजदूरी करता था। 

यह भी पढ़ें -पत्नी की हत्या करने वाला इनामी गिरफ्तार, बचपन में छोटी सी बात पर भाई को भी उतार दिया था मौत के घाट

chat bot
आपका साथी