दर्शकों की संख्या से आयोजकों के चेहरे खिले

जागरण संवाददाता, देहरादून : उत्तराखंड में हुए पहले अंतरराष्ट्रीय मैच से आयोजक अफगानिस्तान क्रिके

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jun 2018 03:09 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jun 2018 03:09 AM (IST)
दर्शकों की संख्या से आयोजकों के चेहरे खिले
दर्शकों की संख्या से आयोजकों के चेहरे खिले

जागरण संवाददाता, देहरादून : उत्तराखंड में हुए पहले अंतरराष्ट्रीय मैच से आयोजक अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेहरे भी खिले दिखाई दिए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बोर्ड ने पुलिस की जमकर तारीफ की है। हालाकि बोर्ड के अधिकारियों का ये भी कहना है कि यह पहला अंतरराष्ट्रीय आयोजन है और खामिया होती ही हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया जाना चाहिए। साथ ही अगली बार के लिए सबक लेना चाहिए।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के अपने दूसरे होम ग्राउंड देहरादून के राजीव गाधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को पहले अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन करवाया। रविवार रात हुए मैच के तैयारिया पिछले 10 दिन से चल रही थी। इस दौरान अफगान क्रिकेट बोर्ड के पदाधिकारियों को तैयारियों के लिए स्थानीय प्रशासन और अन्य अधिकारियों का भी भरपूर सहयोग मिला। बोर्ड के मीडिया प्रभारी लतीफ उल्लाह ने बताया कि अपने नए होम ग्राउंड पर ये हमारा पहला मैच था। उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी संख्या में दर्शक जुटेंगे। मौसम ने भी पूरा साथ दिया और सफल आयोजन के लिए हमारी हर जरूरत समय पर पूरी होती रही। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड पुलिस की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि देहरादून शहर अभी पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया है। कुछ चीजों के लिए प्रदेश के बाहर से व्यवस्थाएं जुटानी पड़ी, लेकिन उसके बावजूद यहां के लोगों के सहयोग से हमारा पहला आयोजन सफल रहा। स्थानीय प्रशासन के लिए यह पहला अंतरराष्ट्रीय इवेंट था। जैसे-जैसे इस तरह के आयोजनों का अनुभव बढ़ेगा, चीजें सुधरती जाएंगी। कुल मिलाकर पहला मैच सफल रहा और दर्शकों का प्यार देखकर हमें महसूस हुआ कि अब वाकई देहरादून हमारा होम ग्राउंड है। आगे भी इसी तरह के सफल आयोजन की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी