ब्यूटी पार्लर संचालिका के बंद घर से चोरी का आरोपित गिरफ्तार Dehradun News

नेहरू कॉलोनी के दीपनगर इलाके में ब्यूटी पार्लर संचालिका के बंद घर में हुई चोरी के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित कुछ महीने से दीपनगर इलाके में किराये पर रह रहा था।

By BhanuEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 11:08 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 11:08 AM (IST)
ब्यूटी पार्लर संचालिका के बंद घर से चोरी का आरोपित गिरफ्तार Dehradun News
ब्यूटी पार्लर संचालिका के बंद घर से चोरी का आरोपित गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। नेहरू कॉलोनी के दीपनगर इलाके में ब्यूटी पार्लर संचालिका के बंद घर में हुई चोरी के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मूलरूप से ग्राम पटकापुर थाना सोरों जिला कासगंज का रहने वाला है। वह कुछ महीने से दीपनगर इलाके में किराये पर रह रहा था।

एसओ नेहरू कॉलोनी दिलबर नेगी ने बताया कि आशा सिंह क्षेत्र में ही ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बीती 16 अक्टूबर को वह रिश्तेदारी के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहारीगढ़ गई हुई थीं। घर पर उनका बेटा था, जो उस रात एक रिश्तेदार के घर सोने चला गया था। 

सुबह जब आशा घर पहुंची तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और आलमारी में रखी पांच सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी व नकदी समेत 70 हजार रुपये कीमत के सामान चोरी कर लिए गए थे। गिरफ्तार आरोपित किशन के पास से ज्वैलरी समेत 49850 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। 

वकील के चैंबर से दस्तावेज चोरी

कचहरी स्थित एक वकील के चैंबर से मुकदमे से संबंधित दस्तावेज और मोबाइल चोरी कर लिया गया। मामले में अधिवक्ता बसंत देव आर्य की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: रेस्टोरेंट स्वामी के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी Dehradun News

शातिर चोर गिरफ्तार, एक फरार

डालनवाला कोतवाली के नालापानी क्षेत्र से महिला की स्कूटी से पर्स आदि चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान रवि उर्फ लीमा निवासी अपर ब्रह्मावाला, रायपुर के रूप में हुई है। घटना में रवि का साथी पंकज निवासी खटीक मोहल्ला भी शामिल था, जिसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रवि के पास से पर्स समेत उसमें रखा सामान और 480 रुपये नकद बरामद कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: रेकी कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, पांच साइकिल बरामद Dehradun News

chat bot
आपका साथी