Dehradun: चकराता से विकासनगर जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, तीन लोग थे सवार; दो की मौके पर मौत

Accident in Chakrata चकराता से विकासनगर के लिए जा रही एक यूटिलिटी खाई में गिर गई।यूटिलिटी खाई में पलटकर टोंस नदी में जा गिरी। हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई और एक घायल महिला को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 29 May 2023 08:15 AM (IST) Updated:Mon, 29 May 2023 08:15 AM (IST)
Dehradun: चकराता से विकासनगर जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, तीन लोग थे सवार; दो की मौके पर मौत
Accident in Chakrata: चकराता से विकासनगर के लिए जा रही एक यूटिलिटी खाई में गिर गई।

टीम जागरण, विकासनगर: Accident in Chakrata: चकराता से विकासनगर के लिए जा रही एक यूटिलिटी खाई में गिर गई। जिसमें तीन लोग सवार थे। दो की मौके पर मौत हो गई। यूटिलिटी श्म्भर क्वानू गांव से सुबह सात बजे विकासनगर के लिए चली थी। तभी रास्‍ते में यह हादसा हो गया। यूटिलिटी खाई में पलटकर टोंस नदी में जा गिरी।

यूटिलिटी में एक महिला सहित एक ही परिवार से तीन लोग सवार थे। जिनमें दो की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकास नगर भिजवाया गया।

मृतकों में पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह 48 साल निवासी मैलोत क्वानू चकराता और मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह 27 साल निवासी मैलोत क्वानू शामिल हैं। घायल महिला की पहचान सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 साल के रूप में हुई है।

नशे में धुत चालक यात्रियों को ले जा रहा था गंगोत्री

वहीं उत्तरकाशी से गंगोत्री की ओर जा रही एक मैक्स संख्या यूके 10टीए-0229 गलत तरीके/स्पीड में आते हुए दिखने पर उसे चेकिंग प्‍वाइंट पर रोका गया। इस दौरान उप निरीक्षक यातायात हरीश फर्त्याल व हेड कांस्टेबल अशोक जुयाल ने वाहन चैक किया गया तो चालक शराब के नशे में दिखा। एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया तो वह शराब के नशे में धुत था।

जिसके बाद पुलिस द्वारा वाहन को सीज कर वाहन व चालक को थाना हर्षिल ले जाया गया। वहीं तीर्थ यात्रियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई। वाहन में गौंडा उत्तर प्रदेश के सात श्रद्धालु सवार थे। सभी श्रद्धालुओं के द्वारा यातायात कर्मियों की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए पुलिस कर्मियो का आभार प्रकट किया गया।

chat bot
आपका साथी