आप ने सरकार व पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने हरिद्वार में 11 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सरकार व पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में मासूम के साथ हैवानियत के बाद भी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 06:45 AM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 06:45 AM (IST)
आप ने सरकार व पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने सरकार व पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून : आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने हरिद्वार में 11 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सरकार व पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में मासूम के साथ हैवानियत के बाद भी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना के बावजूद सरकार महज खानापूर्ति कर रही है। इस घटना से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। सरकार और पुलिस की नाकामी ही है, जो आरोपित अभी तक खुले घूम रहे हैं।

आप के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष रजिया बेग ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश में दहशत का माहौल है। बहन-बेटियां घरों में भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। रजिया बेग ने कहा कि वह पीडि़त परिवार के घर गई थीं, वहां पीडि़त पक्ष ने एक शख्स का नाम लिया। इसके बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। ऐसे में यह सवाल है कि आखिर किसके कहने पर आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर दवाब में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह एक अधिवक्ता हैं और हरिद्वार की इस मासूम की लड़ाई वह खुद लड़ेंगी। इस दौरान आप प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट, उमा सिसोदिया मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:  मनीष सिसोदिया नए साल पर फिर आएंगे उत्तराखंड, मंत्री मदन कौशिक से पूछा ये सवाल

कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि 

आम आदमी पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने हरिद्वार में 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही मासूम की आत्मा की शांति के लिए गांधी पार्क से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान आप कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कैंडल मार्च में आप उपाध्यक्ष रजिया बेग, संजय भट्ट, विशाल चौधरी, त्रिलोक सजवान, योगेंद्र चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: शीतकालीन सत्र : डीएम अल्मोड़ा के खिलाफ जांच कराएगी सरकार

chat bot
आपका साथी