भाजपा ने सबसे बड़ी पार्टी बनने का मनाया जश्न

राज्य ब्यूरो, देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने के उपलक्ष्य में

By Edited By: Publish:Mon, 20 Apr 2015 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2015 01:00 AM (IST)
भाजपा ने सबसे बड़ी पार्टी बनने का मनाया जश्न

राज्य ब्यूरो, देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने के उपलक्ष्य में प्रदेश मुख्यालय में जमकर जश्न मनाया। इस दौरान ढोल दमाऊ के साथ आतिशबाजी की गई।

रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ता जम कर झूमे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने बताया कि पार्टी विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसकी सदस्यता दस करोड़ से अधिक पहुंच गई है। पार्टी का प्रदेश में भी सदस्यता लक्ष्य 15 लाख पूर्ण होने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में भाजपा नेता सौरभ थपलियाल, खजान दास, विश्वास डाबर, उर्बादत्त भट्ट, नीलम सहगल, मधु चौहान व हरीश नारंग आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी