सीएम ने दिलाया समस्याओं के जल्द निदान का भरोसा

By Edited By: Publish:Sat, 07 Sep 2013 09:29 PM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2013 09:30 PM (IST)
सीएम ने दिलाया समस्याओं 
के जल्द निदान का भरोसा

जागरण संवाददाता, देहरादून: रोडवेज इंप्लाइज यूनियन और वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंटकर कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने शीघ्र समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया।

इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री रवि पचौरी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राजकीय विभागों एवं शिक्षकों की तरह निगम कर्मियों को भी सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिल रहा। यही नहीं, कार्यशालाओं में कार्यरत फिटर संवर्ग के कर्मचारियों की वेतन विसंगति को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। इस बाबत निगम प्रबंधन की ओर से शासन को कई पत्र भेजे जा चुके हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने वन विकास निगम में नई खनन नीति लागू करने से पूर्व निगम व वन विभाग के अधिकारियों के सुझावों को तवज्जो दिए जाने का आग्रह किया। श्री पचौरी के अनुसार मुख्यमंत्री ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संतोष रावत, भोलादत्त जोशी, हरी सिंह, शक्ति प्रसाद पेटवाल, राजेंद्र प्रसाद, ललित शर्मा, गिरीश नैथानी आदि शामिल थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी