खुशखबरी: यूपीसीएल में भरे जाएंगे एई के 105 रिक्त पद, जानिए

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन में जल्द ही सहायक अभियंता (एई) के रिक्त 105 पदों पर भर्ती की जाएगी। शासन ने भर्ती की मंजूरी दे दी है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 05:12 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 08:42 PM (IST)
खुशखबरी: यूपीसीएल में भरे जाएंगे एई के 105 रिक्त पद, जानिए
खुशखबरी: यूपीसीएल में भरे जाएंगे एई के 105 रिक्त पद, जानिए

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन में जल्द ही सहायक अभियंता (एई) के रिक्त 105 पदों पर भर्ती की जाएगी। शासन ने भर्ती की मंजूरी दे दी है। ऊर्जा निगम इन पदों पर लोक सेवा आयोग के जरिये भर्ती करेगा।

यूपीसीएल में लंबे समय से जेई और एई के पद रिक्त हैं। प्रबंधन ने इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। सूत्रों की माने तो शासन ने एई के 105 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इन पदों की भर्ती प्रक्रिया की कार्यदायी एजेंसी को लेकर मंथन किया गया। जिसके बाद ऊर्जा निगम प्रबंधन ने लोक सेवा आयोग से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने का फैसला किया है। प्रबंधन ने लोक सेवा आयोग से भर्ती कराने के लिए अनुमति के लिए शासन को पत्र लिखा है। शासन की आयोग से भर्ती कराने की अनुमति मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सेमस्टर सिस्टम को लेकर सवा लाख छात्रों में असमंजस

बोले अधिकारी

बीसीके मिश्रा (प्रबंध निदेशक, यूपीसीएल देहरादून) का कहना है कि सहायक अभियंता के 105 रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी मिल गई है। इन पदों पर लोक सेवा आयोग से भर्ती कराने का प्रस्ताव है। यदि शासन अनुमति देता है तो जल्द आयोग से भर्ती कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: कैट 2019 के लिए अब 25 सितंबर तक करें आवेदन, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी