चंपावत में गांव बचाओ यात्रा का जोरदार स्वागत

समाजिक संस्था हैस्को के संस्थापक डॉ. अनिल जोशी के नेतृत्व में चल रही हम परिवार की- गांव बचाओ यात्रा के जीआइसी चौक पर पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

By BhanuEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2015 03:35 PM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2015 03:38 PM (IST)
चंपावत में गांव बचाओ यात्रा का जोरदार स्वागत

चंपावत। समाजिक संस्था हैस्को के संस्थापक डॉ. अनिल जोशी के नेतृत्व में चल रही हम परिवार की- गांव बचाओ यात्रा के जीआइसी चौक पर पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद मोटर स्टेशन पर लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि 15 वर्षों में प्रदेश के हाल बदतर हो चुके हैं। आज अपने ही हमें ठगने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के समय में आज से बेहतर हालात थे। तब सुनवाई होती थी, लेकिन आज नहीं है रही है। राज्य बनने के बाद शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में खास काम नहीं हुए। खनन व शराब धंधे खूब फले फूले हैं।
सभा को पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी व यात्रा में साथ चल रहे मुन्ना सिंह राणा ने भी संबोधित किया। इस दौरान डॉ. डीडी जोशी, सभासद नरेश जोशी, गिरीश पांडेय, मदन महर, जेपी मैठाणी, द्वारिका सेमवाल, हिमानी पुरोहित, राधा पंवार आदि मौजूद रहे।
पढ़ें-स्वामी शिवानंद ने विधायकों पर बोला हमला, खनन पट्टों में हैं साझेदार

chat bot
आपका साथी