नागरिकों की सुरक्षा ही कानून का ध्येय

संवाद सहयोगी, टनकपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत द्वारा शनिवार को दयानन्द इंटर काले

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 10:37 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 10:37 PM (IST)
नागरिकों की सुरक्षा ही कानून का ध्येय
नागरिकों की सुरक्षा ही कानून का ध्येय

संवाद सहयोगी, टनकपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत द्वारा शनिवार को दयानन्द इंटर कालेज में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

टनकपुर न्यायालय की सिविल जज जूनियर डिवीजन की ममता पंत ने छात्रों को कानून की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून नागरिकों के हितों के लिए बनाए गए है। समाज में हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए कानून बनाए गए है।

वही एडवोकेट विनोद प्रकाश ने भी कानून संबंधी कई जानकारियां भी दी। उन्होंने कहा कि समाज में हो रहे तमाम उत्पीड़न को रोकने के लिए कानून की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। विद्यालय में शिविर आयोजन के लिए प्रबंधक रामदेव आर्य ने आभार जताया। शिविर में शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी