सैन्य सम्मान के साथ सूबेदार का किया गया अंतिम संस्कार

बनबसा : कैंसर से मौत के बाद सैनिक सूबेदार हर गोविन्द भट्ट का नम आंखों से सैन्य सम्मान के साथ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jan 2018 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jan 2018 05:19 PM (IST)
सैन्य सम्मान के साथ सूबेदार का किया गया अंतिम संस्कार
सैन्य सम्मान के साथ सूबेदार का किया गया अंतिम संस्कार

बनबसा : कैंसर से मौत के बाद सैनिक सूबेदार हर गोविन्द भट्ट का नम आंखों से सैन्य सम्मान के साथ शारदा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर 23 मराठा रेजीमेंट के जवानों ने गार्ड ऑफ आनर देकर अंतिम सलामी दी।

आसाम राइफल के जवान सूबेदार हर गोविन्द भट्ट (49) निवासी गौसीकुंआ खटीमा उधम ¨सह नगर आसाम में तैनात थे। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के आर-आर अस्पताल में चल रहा था। जिनका बीते शनिवार 6 जनवरी को निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक लड़का और लड़की है। रविवार को शारदा घाट पर 23 मराठा रेजीमेंट के सूबेदार सामन्त चौहान, सूबेदार अरविन्द दावड़े और जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर देकर सलामी दी। इसके बाद उनके भाई तारा दत्त भट्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। खटीमा के विधायक पुष्कर ¨सह धामी, पूर्व सैनिक कल्याण समिति खटीमा के अध्यक्ष कुंवर ¨सह खनका एसआई गिरीश चन्द्र भट्ट के अलावा सैकडों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

chat bot
आपका साथी