जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम, संतदेश में सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

कोटा में ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले तीन कुमाऊं रेजिमेंट के जवान गौतम बहादुर की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:03 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:43 PM (IST)
जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम, संतदेश में सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम, संतदेश में सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : कोटा में ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले तीन कुमाऊं रेजिमेंट के जवान गौतम बहादुर का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके घर लोहाघाट के गोरखानगर लाया गया। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मा और पत्नी रो-रोकर बेहोश हो गए। संतदेश में सैनिक सम्मान के साथ पार्थिव देह को समाधि दी गई। कई लोगों ने नम आखों के साथ गौतम को अंतिम विदाई दी।

गोरखानगर निवासी 33 वर्षीय गौतम बहादुर पुत्र स्व. मनोज बहादुर तीन कुमाऊं रेजिमेंट कोटा राजस्थान में तैनात थे। बुधवार को अवकाश में घर आते वक्त ट्रेन हादसे में उनकी मौत हो गई। उनकी पार्थिव देह को शुक्रवार को सेना के जवान घर लाए। अपने पुत्र का पार्थिव शरीर देख माता गोमती देवी व पत्‍‌नी रानू देवी बेहोश हो गई। जबकि छोटे भाई सौरभ बहादुर और थपस बहादुर समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। तिरंगे के साथ लिपटे पार्थिव शरीर को ताबूत के साथ गोरखानगर से विभिन्न मार्गों से होते हुए संतदेश ले जाया गया। जहां गोरखा समुदाय के रीति रिवाजों के साथ देह को समाधि दी गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा, शेखर गोरखा, सभासद भुवन बहादुर, राजकिशोर शाह, भूपाल सिंह मेहता, राजेंद्र बहादुर, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। ========= दो माह पूर्व छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर वापस गए थे गौतम

मृतक जवान गौतम दो माह पूर्व ही छुट्टी बिताकर अपनी यूनिट को वापस गए थे। जल्द वापस लौटने का वादा करते हुए उन्होंने पत्नी, माता व भाई से अपना ध्यान देने को कहा था। चार वर्षीय बेटा काव्य पिता के शव को देखते ही रोते-रोते ताबूत से लिपट गया। रेजिमेंट में गौतम के साथ रहे जवान काकड़ निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया गौतम सौम्य और मृदुल स्वभाव के थे। छुटटी आने से पूर्व गौतम रात में उनके साथ काफी देर तक बैठे और बातचीत की। नरेंद्र भी उसी दिन अपनी रेजिमेंट से छुट्टी पर आए, लेकिन नियति को तो कुछ और ही मंजूर था। नरेंद्र ने बताया कि डयूटी के दौरान भी वह हमेशा हंस मुख रहते थे। इधर आठ माह पूर्व गौतम के पिता का निधन हुआ था। उनके जाने के बाद अब परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक जवान गौतम की पत्नी गर्भवती है। उनका दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रसव होना था। ======== आठ कुमाऊं की टुकड़ी ने दी सलामी

आठ कुमाऊं पिथौरागढ़ से सुबेदार कुंडल सिंह के नेतृत्व में पहुंची सेना की टुकड़ी ने संतदेश में पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी। राजस्थान से पार्थिव शरीर को लेकर सुबेदार गोकरन सिंह व हवलदार सरेंद्र सिंह आए थे। मृतक जवान की बटालियन में साथ रहने वाले नरेंद्र सिंह, दरवान सिंह, चतुर सिंह, एनसी जोशी भी इस दौरान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी