तेंदुए की खाल और हड्डियों के साथ एक व्‍यक्ति गिरफ्तार

पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार थाना क्षेत्र के एक अभियुक्त को तेंदुआ की खाल और हड्डियों के साथ गिरफ्तार किया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 01:49 PM (IST) Updated:Tue, 24 Jul 2018 05:14 PM (IST)
तेंदुए की खाल और हड्डियों के साथ एक व्‍यक्ति गिरफ्तार
तेंदुए की खाल और हड्डियों के साथ एक व्‍यक्ति गिरफ्तार

चंपावत, [जेएनएन]:  वन विभाग व पुलिस टीम ने पाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तस्कर को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुछ हड्डियां भी मिली है। पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। 

एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि रविवार को वन्य जीवों की तस्करी रोकने के लिए पाटी क्षेत्र में थानाध्यक्ष दीवान सिंह व वन विभाग के एसडीओ भूपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। टीम ने किमाड़ी धार के पास एक युवक को संदिग्ध जानकर पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके पास से एक तेंदुए की खाल व कुछ हड्डियां बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कुंदन सिंह सिंगवाल (46) पुत्र सोबन सिंह सिंगवाल निवासी ग्राम रिखोली पो. ढोलीगांव पाटी बताया। खाल करीब 1.35 मीटर लंबी व एक मीटर चौड़ी थी। खाल के साथ 502 ग्राम हड्डियां भी मिली है। युवक ने बताया कि गुलदार को जहर देकर मंगललेख क्षेत्र में मारा गया था। जिसे वह बेचने के लिए ले जा रहा था। रास्ते में किसी से सौदा हुआ था, लेकिन आरोपित ने खरीदार का नाम नहीं उगला। पुलिस ने वन्य जंतु संरक्षण अधिनियम की धारा 9/41 /42/51 के तहत मुकदमा दर्ज वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। 

यह भी पढ़ें: गुलदार की पांच खालों के साथ आइटीबीपी जवान समेत दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: तेंदुए की नौ फीट लंबी खाल आरै दो किलो हड्डियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: बनबसा में तेंदुए की खाल के साथ एक को दबोचा

chat bot
आपका साथी