पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने महिला उसके पति और पुत्र को किया गिरफ्तार

चम्पावत नगर के जूप वार्ड में एक परिवार के लोगों ने अपने पड़ोसियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 11:27 PM (IST)
पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने महिला उसके पति और पुत्र को किया गिरफ्तार
पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने महिला उसके पति और पुत्र को किया गिरफ्तार

चम्पावत, जेएनएन : नगर के जूप वार्ड में एक परिवार के तीन लोगों ने जमीनी विवाद के बाद पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति तथा उसकी पत्नी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

गुरुवार शाम जूप वार्ड में बोहरा बिल्डिंग के पास रहने वाले हरेंद्र बोहरा स्व. किशन सिंह बोहरा और उसके पड़ोसी हेमराज बोहरा पुत्र स्व. मोती सिंह बोहरा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि हरेंद्र बोहरा उसके पुत्र नीरज बोहरा, हरेंद्र बोहरा की पत्नी हेमंती बोहरा ने हेमराज बोहरा और उनकी पत्नी रेणुका बोहरा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में हेमराज बोहरा घायल हो गए। इस घटना के बाद घायल हेमराज की पत्नी रेणुका बोहरा ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ गालीगलौच कर धारदार हथियारों से हमला करने की तहरीर दी। तहरीर दर्ज करने के बाद महिला उपनिरीक्षक हिमानी गहतोड़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और नामजद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। महिला उपनिरीक्षक हिमानी गहतोड़ी ने बताया कि आरोपित नीरज के पास से धारदार हथियार भी कब्जे में लिया गया है। घायल हेमराज को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ धारा 323, 324, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आपसी झगड़े के कारणों की जांच कर रही ह

chat bot
आपका साथी