रैघाड़ी में कलशयात्रा के साथ संगीतमय भागवत कथा शुरू

बाराकोट ब्लाक के ग्राम सभा रैघाड़ी मटियाल में नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा का श्रीगणेश हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 05:05 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 05:05 PM (IST)
रैघाड़ी में कलशयात्रा के साथ संगीतमय भागवत कथा शुरू
रैघाड़ी में कलशयात्रा के साथ संगीतमय भागवत कथा शुरू

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट ब्लाक के ग्राम सभा रैघाड़ी मटियाल में नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा शुरू हो गई है। इससे पूर्व गांव की महिलाओं ने परंपरागत परिधान में सजधज कर मंगल गीत गाते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली। कलशों में भरे पवित्र जल से मंदिर और परिसर का जलाभिषेक किया गया।

मंदिर में आचार्य गिरीश कलौनी, राजेश पाडेय, विनोद पाडेय आदि पुरोहितों ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। दोपहर बाद कथा वाचन शुरू करते हुए पंडित राकेश चंद्र डुकलान ने नवधा भक्ति का उल्लेख किया। कहा कि कलियुग में ईश्वर का नाम ही मुक्ति प्रदान करता है। उन्होंने देवी भागवत के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य का उद्धार हो जाता है। संगीताचार्य सवेंद्र ध्यानी, कृष्णानंद मुंडे ने शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। आयोजन समिति के मोहन सिंह अधिकारी ने सभी का आभार जताया। कथा सुनने के लिए मटियाल, रैघांव, बर्दाखान, नेदड़ा, चमनपुर, कांठीखर्क, सालीखेत, सिमलखेत, ध्याड़ी आदि क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

chat bot
आपका साथी