विज्ञान महोत्सव का हुआ आयोजन

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट विकास खंड के राइंका चौमेल में गुरुवार को विद्यालय स्तरीय वि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Oct 2018 05:06 PM (IST) Updated:Thu, 04 Oct 2018 05:06 PM (IST)
विज्ञान महोत्सव का हुआ आयोजन
विज्ञान महोत्सव का हुआ आयोजन

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट विकास खंड के राइंका चौमेल में गुरुवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र आर्य ने किया। उन्होंने ने इस तरह विज्ञान महोत्सव के माध्यम से स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति अलख जगाने का मंच बताया। विज्ञान समंवयक राजेंद्र गड़कोटी ने विज्ञान के बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी। स्कूली बच्चों ने स्वच्छता पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। दर्शकों ने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक की सराहना कि। छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों को खूब सराहा गया। संचालन राजेश जोशी ने किया। इस दौरान विद्यालय के स्टाफ ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी