कांग्रेस युवा नेता के भाई का शव मिलने से सनसनी

मां बाराही धाम देवीधुरा बाजार से लगे पखोटी गावं निवासी कांग्रेसी युवा नेता त्रिभुवन सिंह चम्याल के छोटे भाई का शव घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर मिला है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 14 Jan 2018 04:12 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jan 2018 09:02 PM (IST)
कांग्रेस युवा नेता के भाई का शव मिलने से सनसनी
कांग्रेस युवा नेता के भाई का शव मिलने से सनसनी

लोहाघाट (चंपावत), [जेएनएन]: मां बाराही धाम देवीधुरा बाजार से लगे पखोटी गावं निवासी कांग्रेसी युवा नेता त्रिभुवन सिंह चम्याल के छोटे भाई रामू चम्याल 35 पुत्र लाल सिंह चम्याल का शव घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर मिला है।

सूत्रों के मुताबिक, रामू चम्याल बीते चार दिन से घर से गायब था। परिजन उसकी खोज कर रहे थे। रविवार की सुबह परिजन उसकी खोज में देवीधुरा-पाटी मार्ग में वन रेंज कार्यालय के समीप  देखा तो उसका शव पड़ा मिला।

इधर, सूचना के बाद पाटी से थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: फैक्ट्री के हौज में मिली युवक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें: दोस्त ने पूर्व प्रेमिका के साथ मिलकर की किसान की हत्या

chat bot
आपका साथी