टनकपुर में जल भराव को लेकर कांग्रेसियों में उबाल

रविवार को भारी बारिश से टनकपुर के विभिन्न स्थानों पर हुए जलभराव हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 10:43 PM (IST)
टनकपुर में जल भराव को लेकर कांग्रेसियों में उबाल
टनकपुर में जल भराव को लेकर कांग्रेसियों में उबाल

संवाद सहयोगी, टनकपुर : रविवार को भारी बारिश से टनकपुर के विभिन्न स्थानों पर हुए जल जलभराव से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा सरकार को पुतला दहन किया। उन्होंने जल भराव से उत्पन्न गंभीर स्थिति के निराकरण में उदासीनता के लिए भाजपा के क्षेत्रीय विधायक को भी कटघरे में खड़ा किया।

पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टैक्सी स्टैंड चौराहे में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी भाजपा के लोग आपदा प्रबंधन के नाम पर मीटिंग और प्लानिंग का खेल कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार को चाहिए था की एनएचआई के दोनों तरफ जगबूढ़ा पुल तक नाली निर्माण करती, जिससे जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान हो सके। लेकिन सरकार और उसके नुमाइंदे इतना भी नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि रविवार को बारिश से हुए जल भराव के कारण नगर और ग्रामीण इलाकों में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी उर्फ पिंकी ने कहा कि नगर के कई हिस्सों में जल भराव होने से लोग दूसरे दिन भी घरों में नहीं जा पाए हैं। उन्होंने प्रशासन पर भी लोगों को जल भराव की समस्या से निजात न दिलाने का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस मानसून सत्र से काफी पहले ही जल भराव के निजात के लिए पुख्ता व्यवस्था किए जाने की मांग कर रही थी। पुतला दहन कार्यक्रम में शकर पाल, भैरव दत्त जोशी, अशोक मुरारी, देवेंद्र सिंह, गजेंद्र पाल, हरीश काडपाल, सतीश पाडेय, बसंत राय, इंद्रदेव विश्वकर्मा, नीरज मिश्रा, आसिफ खान, सूरज बोहरा, नंदू सक्सेना, रूपेश कुमार, नरेश सहकारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी