प्रियंका बनी उत्तराखंड की स्वर कोकिला

संवाद सूत्र, लोहाघाट : स्वागत फिल्म व नंदा कैसेट्स के तत्वावधान में जौनसार में आयोजित गायन प्रतियोगि

By Edited By: Publish:Thu, 08 Oct 2015 09:56 PM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2015 09:56 PM (IST)
प्रियंका बनी उत्तराखंड की स्वर कोकिला

संवाद सूत्र, लोहाघाट : स्वागत फिल्म व नंदा कैसेट्स के तत्वावधान में जौनसार में आयोजित गायन प्रतियोगिता में लोहाघाट की बेबी प्रियंका को स्वर कोकिला के रूप में उत्तराखंड अवार्ड से नवाजा गया। उत्तराखंड स्तरीय लोकगायकों की प्रतियोगिता में 42 लोकगायकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से बेबी प्रियंका को उत्तराखंड अवार्ड से नवाजा गया।

बेबी प्रियंका की मधुर आवाज आज उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में पहचान बना चुकी है। कम उम्र में ही बेबी प्रियंका की अब तक दर्जनों कैसेट निकाल चुकी हैं। जिसमें मुख्य रूप से बान प्रिया याद आली पल, प्यार की लिफ्ट, मिछु बान कुमौनी आदि शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने उड़ीसा में शास्त्रीय गायन में गोल्ड मेडल जीता और असमी लोक गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। वह 2012 में उत्तराखंड आइडल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। इससे पूर्व 2010 में बेबी ईटीवी शो झूमिगो में विजेता रह चुकी हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा नगर निगम हाल देहरादून में आगामी 25 अक्टूबर को उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर भैरवदत्त राय, तेज सिंह, जीवन मेहता, प्रकाश राय, कौशल पुनेठा, अजय ढेक, मोनू माहरा, प्रशांत वर्मा, सुमित गढ़कोटी, नवीन राय आदि ने खुशी जताई है।

chat bot
आपका साथी