पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने सुनी समस्याएं

कर्णप्रयाग: बदरीनाथ क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने पोखरी विकासखंड के गा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Oct 2018 07:40 PM (IST) Updated:Tue, 09 Oct 2018 07:40 PM (IST)
पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी  ने सुनी समस्याएं
पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने सुनी समस्याएं

कर्णप्रयाग: बदरीनाथ क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने पोखरी विकासखंड के गांवों का भ्रमण कर क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर कांग्रेस सरकार में स्वीकृत विकास कार्यो को बाधित करने का आरोप लगाया।

इस मौके पर जिलासू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने पूर्व काबीना मंत्री से स्वीकृत विकासीय कार्यो को गति नहीं मिलने से आ रही परेशानी बताई। कहा कि जिलासू में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खोली गई तहसील में कर्मचारियों की तैनाती न होने से लोगों को 40 किमी दूर पोखरी तहसील आवश्यक पत्रावली व प्रमाण पत्रों के लिए जाना पड़ रहा है, जिससे समय के साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। इसी तरह जिलासू में स्वीकृत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को भाजपा सरकार ने निरस्त कर युवाओं के साथ मजाक किया है। शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी पर भी रोष जताया। इस मौके पर कांग्रेस यूथ संगठन के अनूप रावत, अनूप चौहान, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह, दर्शन सिंह आदि मौजूद थे। (संसू)

chat bot
आपका साथी