एक घंटे की बारिश ने खोली पालिका की पोल

संवाद सूत्र कर्णप्रयाग गुरुवार को नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग में एक घंटे तक जमकर हुई बारिश से प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 06:31 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 06:30 AM (IST)
एक घंटे की बारिश ने  खोली पालिका की पोल
एक घंटे की बारिश ने खोली पालिका की पोल

संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग : गुरुवार को नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग में एक घंटे तक जमकर हुई बारिश से पालिका की निकासी नालियों की पोल एकबार फिर से खुल गई। मुख्य बाजार में क्षतिग्रस्त नालियों से पानी अधिकांश वार्डो में आवासीय भवनों की ओर घुस गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गुरुवार अपराह्न तीन बजे बाद एकाएक आसमान में छाए बादलों के साथ हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मुख्य बाजार में नालियों की मरम्मत न होने से पानी अधिकांश वार्डों में घुस गया, जिससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी आइटीआइ वार्ड, सुभाषनगर, पंप परिसर, कर्णमंदिर परिसर, पोखरीपुल, देवतोली, मुख्य बाजार, उमादेवी तिराहे के समीप रही। जहां सड़कों पर लबालब पानी से राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर रहा। स्थानीय व्यापारी राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि पालिका ने बीते पांच साल में कई बार बंद नालियों को तोड़ खुली नाली का निर्माण किया। जबकि कई वार्डो में खुली नालियों को ढक दिया गया, लेकिन इससे व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। वहीं पंप परिसर से मुख्य बाजार तक क्षतिग्रस्त नालियों की बीते एक साल से मरम्मत नहीं हो सकी है, जिससे गंदे पानी का रुख आबादी वाले स्थानों में जलभराव की स्थिति पैदा कर रहा है। इस बाबत सफाई निरीक्षक नितिन सती ने बताया कि निकासी नालियों की प्रतिदिन सफाई की जा रही है। साथ ही जनजागरूकता अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरे का निस्तारण करने के लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी